यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan News: जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; दो घंटे चला सर्च ऑपरेशन
Rajasthan Airport जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से ...और पढ़ें

पीटीआई, जयपुर। राजस्थान के जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा जवानों और बम निरोधक दस्ता की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। पूरे एयरपोर्ट परिसर की गहन तलाशी ली गई, लेकिन कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। जिसके बाद सुरक्षा एजेसिंयों ने राहत की सांस ली।
सर्च ऑपरेशन में कुछ नहीं मिला
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से गहन जांच की। एयरपोर्ट पुलिस थाना प्रभारी ममता मीना ने बताया कि धमकी एयरपोर्ट के आधिकारिक ईमेल पर मिली है। करीब दो घंटे तक चले तलाशी अभियान के दौरान एयरपोर्ट परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। साइबर सेल मेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और डॉग स्क्वायड ने हवाईअड्डे पर तलाशी अभियान चलाया। लेकिन इस दौरान कुछ भी संदिग्ध चीज नहीं मिली।
