विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: 'तुम्हारी औलाद... भगवान से डरो', अस्पताल की अव्यवस्था देख डॉक्टरों पर भड़के BJP MLA लादूलाल; Video वायरल

Published: Wed, 27 Dec 2023 07:11 PM (IST)

Ladulal Pitalia Video राजस्थान में सहाड़ा सीट से भाजपा विधायक लादूलाल पितलिया गंगापुर के सरकारी सैटेलाइट अस्पताल में पहुंचे और ...और पढ़ें

राजस्थान में सहाड़ा सीट से भाजपा विधायक लादूलाल पितलिया। (फोटो- वायरल वीडियो)
राजस्थान में सहाड़ा सीट से भाजपा विधायक लादूलाल पितलिया। (फोटो- वायरल वीडियो)

HighLights

  1. राजस्थान में सहाड़ा सीट से भाजपा विधायक लादूलाल का वीडियो इंटरनेट पर वायरल
  2. विधायक चिकित्सकों से कहते सुनाई पड़ रहे- तुम्हें कोरोना होगा, सड़क दुर्घटना में मारे जाओगे
  3. डॉक्टर ने कहा- हम भी सनातनी, ज्यादा परेशान किया जाएगा तो हम नौकरी छोड़ देंगे

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में सहाड़ा सीट से भाजपा विधायक लादूलाल पितलिया गंगापुर के सरकारी सैटेलाइट अस्पताल में पहुंचे और वहां की अव्यवस्थाओं को देखकर अस्पताल प्रभारी डॉ. राजेंद्र मौर्य पर भड़क गए।

डॉक्टरों को लेकर विधायक लादूलाल के बिगड़े बोल

उन्होंने मौर्य और अन्य चिकित्सकों से कहा कि तुम्हारी औलाद लूली-लंगड़ी पैदा होगी। तुम्हें कोरोना होगा। तुम सड़क दुर्घटना में मारे जाओगे। उनकी इस बयानबाजी से संबंधित वीडियो बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया है। डॉक्टर ने चेतावनी दी है कि यदि ज्यादा परेशान किया जाएगा तो नौकरी छोड़ देंगे।

अस्पताल की हालत देख विधायक यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा कि मरीजों को देखकर दवा लेने के लिए निजी दुकान पर भेजते हो। दवा की दुकानों से कमीशन लेते हो। तुम लोग प्रसव करवाने के पैसे लेते हो। इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य आपत्तिजनक टिप्पणियां चिकित्सकों पर कीं।

यह भी पढ़ेंः जयपुर में पार्टी करने आए 4 दोस्तों के बीच हुआ झगड़ा, गुस्से में युवक-युवती को कार से कुचला; मौके पर मौत

डॉक्टरों ने आरोपों को बताया निराधार

इस बारे में जब डॉ मौर्य से बात कही गई तो उन्होंने कहा कि विधायक के आरोप निराधार हैं। अगर अधिक परेशान करेंगे तो मैं नौकरी छोड़ दूंगा, लेकिन गलत बात नहीं सुनूंगा। मैं भी सनातनी हूं, भागवान को मानता हूं, लेकिन विधायक ने जो भी कहा वह गलत कहा है। ये मामला सोमवार का है।

राठौड़ ने मुंह काला करवाने की दी थी धमकी

उल्लेखनीय है कि इससे पहले शाहपुरा के भाजपा विधायक लालाराम बैरवा ने उपखंड अधिकारी को धमकाया था। उन्होंने उपखंड अधिकारी को कहा था कि नई-नई नौकरी है, तकलीफ में आ जाओगे। इसके बाद राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गौरव बजाड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर बैरवा के व्यवहार पर नाराजगी जताई थी।

जोधपुर के विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने 18 दिसंबर को एक कार्यक्रम में सरकारी कर्मचारियों को काम नहीं करने पर मुंह काला करवाने की धमकी दी थी। राठौड़ ने कहा था कि अब सरकार बदल गई। काम करो, नहीं तो मुंह काला करवा दूंगा। बैरवा व राठौड़ के बयान सार्वजनिक होने के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पार्टी विधायकों को सार्वजनिक रूप से संयम से अपनी बात कहने की हिदायत दी थी, लेकिन विधायकों पर अध्यक्ष की हिदायत का असर नहीं हो रहा है।

उधर, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि अभी भाजपा सत्ता में आई है और विधायकों ने अधिकारियों को धमकाना शुरू कर दिया। ऐसे में अधिकारी कैसे काम करेंगे।

यह भी पढ़ेंः पार्टी कर क्लब से निकले कपल्स के बीच कमेंट को लेकर शुरू हुई लड़ाई, आरोपी ने युवती पर चढ़ाई कार; हुई मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।