विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jaipur: पार्टी कर क्लब से निकले कपल्स के बीच कमेंट को लेकर शुरू हुई लड़ाई, आरोपी ने युवती पर चढ़ाई कार; हुई मौत

Published: Wed, 27 Dec 2023 11:07 AM (IST)

पिंक सिटी जयपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार एक युवती पर ...और पढ़ें

Jaipur: पार्टी कर क्लब से निकले कपल्स, कमेंट को लेकर शुरू हुई लड़ाई
Jaipur: पार्टी कर क्लब से निकले कपल्स, कमेंट को लेकर शुरू हुई लड़ाई

डिजिटल डेस्क, जयपुर (राजस्थान)। पिंक सिटी जयपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार, एक युवती पर कार चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी गई। ये घटना जवाहर सर्किल क्षेत्र के गिरधर मार्ग की बताई जा रही है। युवती अपने एक दोस्त के साथ पार्टी करके बाहर आ रही थी, इसी दौरान ये घटना हुई। हादसे में युवती का दोस्त भी गंभीर रूप से घायल है। ये घटना क्रिसमस की रात की बताई जा रही है।

मामले को लेकर अधिक जानकारी देते हुए जवाहर नगर पुलिस स्टेशन के SHO दलबीर फौजदार ने बताया कि मंगेश अरोड़ा ने मृतका और उसके दोस्त पर हमला किया। इसके बाद फिर से मंगेश अरोड़ा ने गाड़ी में बैठकर तेज से दोनों को सामने से टक्कर मार दी। दोनों लोगों के बीच कमेंट को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों ने शराब पी रखी थी। मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Hyderabad: कार दुर्घटना में पूर्व विधायक के बेटे को बचाना अधिकारी के लिए पड़ा भारी, पुलिस आयुक्त ने SHO को किया निलंबित

यह भी पढ़ें- महादेव बेटिंग ऐप घोटाले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर दुबई में नजरबंद, जल्द लाया जा सकता है भारत