Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan: 'मुझ पर न कोई कर्ज है, न जमीन हुई नीलाम', BJP के होर्डिंग्स में खुद की फोटो देख किसान ने उठाए सवाल

    By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 12:00 AM (IST)

    राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ किसान कर्ज माफी का बड़ा चुनावी मुददा बनाने में जुटी है। किसान कर्ज माफी को लेकर होर्डिंग्स व पोस्टर्स के माध्यम से सरकार को घेरा जा रहा है। इस बीच बिना छानबीन के लगाए गए होर्डिंग्स से भाजपा की किरकिरी हुई है। भाजपा ने नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत फोटो के होर्डिंग्स प्रदेश में लगाए हैं।

    Hero Image
    Rajasthan: BJP के होर्डिंग्स में खुद की फोटो देख किसान ने अशोक गहलोत से लगाई गुहार (फोटो एक्स)

    नरेन्द्र शर्मा, जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ किसान कर्ज माफी का बड़ा चुनावी मुददा बनाने में जुटी है। किसान कर्ज माफी को लेकर होर्डिंग्स व पोस्टर्स के माध्यम से सरकार को घेरा जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच बिना छानबीन के लगाए गए होर्डिंग्स से भाजपा की किरकिरी हुई है। भाजपा ने 'नहीं सहेगा राजस्थान अभियान' के तहत एक ऐसे किसान के फोटो के होर्डिंग्स प्रदेश में लगाए हैं, जो खुद दो सौ बीघा जमीन का मालिक है। किसान ने न तो कभी किसी बैंक से कर्ज लिया है और न ही उसकी जमीन नीलाम हुई है। होर्डिंग्स पर लिखा है 19 हजार किसानों की जमीन नीलाम, नहीं सहेगा राजस्थान।

    भाजपा के होर्डिंग्स को लेकर किसान ने उठाए सवाल

    किसान का कहना है कि भाजपा के होर्डिंग्स में फोटो लगाने से मेरी बदनामी हुई है। दुकानदार सामान लेने जाने पर पहले पैसे मांगते हैं। समाज में यह संदेश गया है कि मैरे बैंक से कर्ज लिया और मेरी जमीन नीलाम हो गई। किसान ने शनिवार देर शाम जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर मदद मांगी। गहलोत ने इंटरनेट मीडिया पर स्वयं के साथ किसान की फोटो वायरल की है।

    सीएम ने कहा कि होर्डिंग्स हटवाए जाएंगे। किसान ने कहा कि मैं होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ मानहानि का दावा करूंगा। उधर भाजपा आलाकमान ने इस मामले में प्रदेश नेतृत्व के प्रति नाराजगी जताई है।

    किसान बोला- भाजपा पर मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा

    दरअसल, भाजपा के होर्डिंग्स में जिस किसान का फोटो लगाया गया है, वह जैसलमेर जिले के रामदेवरा निवासी 70 वर्षीय माधुराम जयपाल है। माधुराम का कहना है कि उसके गांव का एक युवक पिछले दिनों जयपुर आया था। उसने होर्डिंग्स में माधुराम का फोटो लगा हुआ देखा, जिस पर जमीन नीलाम होने की बात लिखी थी। युवक ने गांव लौटकर माधुराम को जानकारी दी। माधुराम ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से मदद मांगी और फिर वह खुद शनिवार को मुख्यमंत्री से मिलने जयपुर पहुंचा।

    होर्डिंग्स में लगे पिता के फोटो ने हमारी बदनामी कर दी- माधुराम

    माधुराम ने 'दैनिक जागरण' से कहा कि मुझ पर किसी भी बैंक का कर्ज नहीं है। मेरी जमीन नीलाम नहीं हुई है। मुझसे बिना बातचीत किए अज्ञात लोगों ने मेरी फोटो का उपयोग किया है। मैं खुद दो सौ बीघा जमीन का मालिक हूं। मेरे भाईयों की कुल मिलाकर एक हजार बीघा जमीन है। माधुराम के बेटे जुगताराम ने कहा कि होर्डिंग्स में लगे पिता के फोटो ने हमारी बदनामी कर दी।

    भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने कही ये बात

    भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष और सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि गलती हुई है तो सुधार करेंगे। इस बीच भाजपा ने रविवार को करीब एक सौ ऐसे किसानों को प्रदेश मुख्यालय में एकत्रित किया, जिनकी जमीन कर्ज नहीं चुकाने के कारण नीलाम हुई है। इन किसानों ने गहलोत सरकार को कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं करने पर घेरा।

    यह भी पढ़ें- Rajasthan: तीन लड़कों से परेशान होकर 2 नाबालिग लड़कियों ने की आत्महत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

    सरकार ने किसान कर्ज राहत आयोग बनाया

    किसान कर्ज माफी को लेकर चल रही राजनीति के बीच राज्य सरकार ने रविवार को कृषक कर्ज राहत आयोग गठित किया है। आयोग में पूर्व न्यायाधीश जस्टिस प्रकाशचंद गुप्ता अध्यक्ष और पूर्व आईएएस पी.के.गोयल सहित चार सदस्य बनाए गए हैं। आयोग समझाइश से किसानों के कर्ज के विवादों का समझाइश से निस्तारण करेगा। सरकार ने पिछले विधानसभा सत्र में आयोग गठित करने को लेकर विधेयक पारित करवाया था। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 19 हजार से अधिक किसानों की जमीन नीलाम हुई है।

    यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: 'अगले पचास दिन में राजस्थान में बनेगी भाजपा की सरकार', धर्मेंद्र प्रधान ने किया दावा