Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan Politics: 'अगले पचास दिन में राजस्थान में बनेगी भाजपा की सरकार', धर्मेंद्र प्रधान ने किया दावा

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 08:31 PM (IST)

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को बिना निर्णय लेने वाली और भ्रष्ट सरकार बताते हुए कहा कि अगले पचास दिन में प्रदेश में भाजपा सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने अपने दायित्वों का सही तरह से निर्वहन नहीं किया है। साल 2018 में आम जनता से जो वादे कर के कांग्रेस सत्ता में आई थी वो वादे पूरे नहीं किए गए।

    Hero Image
    धर्मेन्द्र प्रधान ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना। फाइल फोटो।

    जागरण संवाददाता, जयपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को बिना निर्णय लेने वाली और भ्रष्ट सरकार बताते हुए कहा कि अगले पचास दिन में प्रदेश में भाजपा सत्ता में आएगी। राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार को हटाने और भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनता से किए वादे को पूरा नहीं किए सीएम गहलोतः प्रधान

    उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने अपने दायित्वों का सही तरह से निर्वहन नहीं किया है। साल, 2018 में आम जनता से जो वादे कर के कांग्रेस सत्ता में आई थी, वो वादे पूरे नहीं किए गए। कांग्रेस सरकार पांच साल तक अस्थिर रही। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी कुर्सी बचाने के लिए विधायकों को खुश करने में जुटे रहे। प्रधान रविवार को जयपुर में मीडिया से बात कर रहे थे।

    पांच साल में 19 सरकारी भर्ती परीक्षाओं के पर्चे लीक हुए हैं। गहलोत सरकार ने युवाओं का भविष्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई। महिलाओं के प्रति अपराधों के मामले में राजस्थान देश में नंबर एक पर है। गहलोत सरकार ने किसानों की कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं किया, जिससे 19 हजार से अधिक किसानों की जमीन नीलाम हो गई।- धर्मेन्द्र प्रधान

    यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी पर BJP के पोस्टर को लेकर मचा बवाल, जेपी नड्डा और अमित मालवीय के खिलाफ दायर हुई याचिका

    कांग्रेस सरकार से हर वर्ग नाराजः प्रधान

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार से हर वर्ग नाराज है। लोगों को भाजपा पर भरोसा है। इससे पहले प्रधान ने जयपुर संभाग के प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। बैठक में 50 विधानसभा सीटों को लेकर विशेष कार्ययोजना तय की गई। इस कार्ययोजना के तहत गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार,सामूहिक रूप से चुनाव लड़ना और मतदाताओं से सीधा संपर्क आदि शामिल है।

    यह भी पढ़ेंः  गहलोत को उपराष्ट्रपति का जवाब- कृषक पुत्र का किसान प्रेम कुछ लोगों को रास क्यों नहीं आ रहा?