Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan: जयपुर में मिला महिला का अधजला शव, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस को दुष्कर्म की आशंका

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 11:18 PM (IST)

    राजस्थान के जयपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फूलचंद मीणा ने बताया कि सड़क किनारे महिला का अधजला शव मिला है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं। मृतका का आधा चेहरा और कपड़े में लाल रंग का कुर्ता अधजला बचा है। पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया है।

    Hero Image
    जयपुर में महिला का अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप। प्रतीकात्कम फोटो।

    जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के जयपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका गया है। पहचान छिपाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ डालकर शव जलाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सड़क किनारे मिला महिला का अधजला शव

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फूलचंद मीणा ने बताया कि सड़क किनारे महिला का अधजला शव मिला है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं। मृतका का आधा चेहरा और कपड़े में लाल रंग का कुर्ता अधजला बचा है। नाइलोन के सफेद कपड़े में शव को बांधकर फेंका गया था। चेहरे और सिर पर खून के निशान हैं। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि मृतका के सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई है। मृतका की उम्र करीब 25 साल है।

    यह भी पढ़ेंः बेटे ने चाचा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो हैवान बनी मां, बच्चे की हत्या कर शव खेत में दफनाया

    पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका से नहीं किया इनकार

    चेहरे और सिर पर खून के निशान हैं। प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि मृतका के सिर पर भारी चीज से वार कर हत्या की गई है। मृतका की उम्र करीब 25 साल है। पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया है। शव सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी (शव गृह) में रखवाया गया है।

    यह भी पढ़ेंः  हत्या के मामले में राजस्थान की अदालत ने सुनाई सजा, पचीस वर्षीय एक व्यक्ति को मिली उम्रकैद