बेटे ने चाचा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो हैवान बनी मां, बच्चे की हत्या कर शव खेत में दफनाया
Rajasthan News आठ साल के बच्चे गोलू ने चाचा और मां को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था जिसके बाद कृष्णकांत और हेमलता ने मिलकर गोलू की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि चाचा और मां ने गला दबाकर बच्चे की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव पास ही खेत में दफना दिया गया। मामले में पुलिस ने देवर-भाभी को गिरफ्तार कर लिया है।

जागरण संवाददाता, जयपुर। Rajasthan News राजस्थान में भरतपुर जिले के रूपवास में एक मां ने देवर के साथ मिलकर अपने आठ साल के बेटे की हत्या कर शव जमीन में दफना दिया। बच्चे ने मां को अपने चाचा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। बच्चे द्वारा यह प्रकरण सार्वजनिक करने से भय से हत्या की गई।
दो साल आठ महीने पुराना मामला
यह मामला दो साल आठ महीने पुराना है। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले का खुलासा किया। पुलिस ने कहा कि चाचा और मां ने गला दबाकर बच्चे की हत्या कर दी थी। देवर-भाभी की गिरफ्तारी हो गई है। रूपवास पुलिस थाना अधिकारी बनी सिंह ने बताया कि ज्ञानसिंह एक पेट्रोल पंप पर रात में नौकरी करता है।
बेटे ने चाचा और मां को आपत्तिजनक स्थिति में देखा
14 फरवरी 2021 को उसका छोटा भाई कृष्णकांत उसके घर पर पहुंचा। देर रात ज्ञानसिंह के तीन बच्चे नींद में सो गए। बच्चों के साने के बाद ज्ञानसिंह की पत्नी हेमलता और कृष्णकांत अवैध रूप से संबंध बना रहे थे। इस दौरान आठ साल के बच्चे गोलू नींद से जग गया। गोलू ने चाचा और मां को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।
इस पर कृष्णकांत और हेमलता ने मिलकर गोलू की गला दबाकर हत्या कर दी। शव पास ही खेत में दफना दिया। अगले दिन मां और चाचा अन्य स्वजनों के साथ मिलकर गोलू को गायब होने की बात कह कर तलाशने लगे। 15फरवरी 2021 को ज्ञानसिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जांच लंबी चली पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए बृहस्तिवार शाम को कृष्णकांत और हेमलता को गिरफ्तार कर लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।