Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan: सालासर बालाजी से लौटते समय भीषण हादसे का शिकार हुए श्रद्धालु, पांच लोगों की मौत; 19 घायल

    राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। दरअसल सालासर बालाजी से लौटते समय पिकअप वेन और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है जबिक 19 लोग घायल हो गए हैं। (सांकेतिक तस्वीर)

    By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Sun, 02 Apr 2023 02:14 PM (IST)
    Hero Image
    सालसर बालाजी से लौटते समय भीषण हादसे का शिकार हुए श्रद्धालु

    जयपुर, पीटीआई।  राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस भीषण हादसे ने एक ही परिवार के पांच लोगों की जान ले ली हैं जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं।

    दरअसल हरियाणा का रहने वाला एक परिवार राजस्थान में सालासर बालाजी के दर्शन के लिए गया था। वे पिकअप वेन से हरियाणा के हिसार में अपने घर लौट रहे थे। तब ही ट्रक से श्रद्धालुओं से भरी वेन की जोरदार टक्कर हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रक और पिकअप वेन की जोरदार टक्कर

    इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की 2 महिलाओं और 3 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं।

    हादसे में घायल तीन लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें हिसार रेफर किया गया है। वह सभी हरियाणा के सिहाड़वा गांव के रहने वाले थे। ये सालासर बालाजी माथा टेकने के लिए आए थे।

    उसके बाद वापस लौटते समय उनकी पिकअप वेन ट्रक से टकरा गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

    पांच लोगों की मौत

    सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने तुंरत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, यह भीषण हादासा राजगढ़ चूरू हाईवे पर रतनपुरा गांव के पास रात करीब एक बजे हुआ था। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें- Mussoorie Bus Accident: मसूरी-देहरादून हाईवे पर खाई में गिरी रोडवेज बस, 40 लोग थे सवार; दो की मौत व कई घायल

    इन लोगों की हुई मौत

    मृतकों की पहचान 60 वर्षीय बिमला, इसकी देवरानी 50 वर्षीय कृष्णा, कृष्णा का दोहता 10 वर्षीय अंकित, 2 साल की पोती सृष्टि की भी मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं घायलों में 41 वर्षीय कविता, 60 वर्षीय ओमपति, 27 वर्षीय परवीन, 30 वर्षीय सुनीता, 13 वर्षीय पूजा, 14 वर्षीय आंचल, 15 वर्षीय प्रीति, 10 वर्षीय अर्नब, 18 वर्षीय मनीषा, 16 वर्षीय मंजू, 24 वर्षीय सोनू घायल हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Swami Prabhanandaji: रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी प्रभानंदजी का निधन, सीएम ममता बनर्जी ने जताया शोक