Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Swami Prabhanandaji: रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी प्रभानंदजी का निधन, सीएम ममता बनर्जी ने जताया शोक

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sun, 02 Apr 2023 01:43 PM (IST)

    Swami Prabhanandaji स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मठ के उपाध्यक्ष स्वामी प्रभुनंदजी महाराज का बीती शाम कोलकाता में 91 वर्ष की उम्र में निधन ...और पढ़ें

    Hero Image
    Swami Prabhanandaji रामकृष्ण मठ के उपाध्यक्ष स्वामी प्रभुनंदजी

    कोलकाता, आईएएनएस। Swami Prabhanandaji स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी प्रभुनंदजी महाराज का शनिवार शाम कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। हावड़ा जिले के रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन ने उनके निधन की पुष्टि की। प्रभुनंदजी महाराज 91 वर्ष के थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई बीमारियों से पीड़ित थे प्रभुनंदजी महाराज

    मिशन के अधिकारियों के अनुसार, स्वामी प्रभानंदजी पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी कई बीमारियों से पीड़ित थे। उन्हें पिछले साल अक्टूबर में रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने शनिवार शाम 6.50 बजे अंतिम सांस ली।

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया दुख

    स्वामी प्रभुनंदजी महाराज के निधन पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बयान में कहा कि उनके निधन ने न केवल रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के लिए बल्कि मानवता के लिए भी आध्यात्मिक और संस्थागत स्पेक्ट्रम के लिए एक शून्य पैदा किया।

    मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा, "यह एक अपूरणीय क्षति है। मैं उनके अनुयायियों, शिष्यों और छात्रों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।" उनका अंतिम संस्कार रविवार को रात नौ बजे बेलूर मठ परिसर में किया जाएगार। रविवार को रात आठ बजे तक उनके अनुयायियों को वहां अंतिम श्रद्धांजलि देने का मौका मिलेगा। 

    बता दें कि स्वामी जी 17 अक्टूबर 1931 को वर्तमान बांग्लादेश के अखौरा में 1958 में जन्मे। वह नरेंद्रपुर केंद्र में रहते थे और उन्होंने 1966 में स्वामी वीरेश्वरानंदजी महाराज से 'संन्यास दीक्षा' प्राप्त की।