Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की एक झलक देखने के लिए BJP कार्यालय की छत पर चढ़े लोग, दिया 'Flying Kiss'

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 06 Dec 2022 10:33 AM (IST)

    Bharat Jodo Yatra कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की एक झलक देखने के लिए राजस्थान के झालावाड़ में कुछ लोग भाजपा कार्यालय की छत पर च ...और पढ़ें

    Hero Image
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सांसद राहुल गांधी (फोटो सोशल मीडिया)

    झालावाड़ (राजस्थान), एजेंसी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक अलग ही रुप में दिखाई दे रहे हैं। यहां वे लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं तो कभी डांस या फिर ढोल बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह भाजपा कार्यालय की छत पर जमा लोगों को फ्लाइंग किस देते हुए दिख रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी ने किया 'फ्लाइंग किस'

    कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर राहुल गांधी का ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें राहुल गांधी भाजपा के कार्यालय की छत पर जमा लोग का अभिवादन स्वीकार करते हुए उन्हें फ्लाइंग किस दे रहे हैं। कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा कि ये मीरा बाई का राजस्थान है...कण-कण में प्रेम बसा है और राहुल गांधी तो हैं ही प्रेम और अहिंसा के उगते सूरज। Bharat Jodo Yatra प्रेम-सद्भाव की विरासत लौटा रही है।

    झालावाड़ में चल रही भारत जोड़ो यात्रा

    बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार की सुबह झालावाड़ से अपनी यात्रा शुरू की। इस दौरान राहुल गांधी की एक झलक देखने के लिए झालावाड़ के भाजपा कार्यालय की छत पर लोग जमा थे, जैसे ही राहुल गांधी ने लोगों को देखा तो उन्होंने अभिवादन स्वीकार करते हुए फ्लाइंग किस दे दिया।

    राहुल गांधी ने RSS व भाजपा पर साधा निशाना

    एक दिन पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए पूछा था कि वे 'जय सियाराम' और 'हे राम' का नारा क्यों नहीं लगा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कई मंत्री और विधायक भी मौजूद हैं।

    Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने गहलोत-पायलट के साथ की यात्रा के राजस्थान चरण की शुरुआत, बच्चों से की बातचीत

    Bharat Jodo Yatra: नए साल में यूपी में प्रवेश करेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, लग रहा सवालिया निशान