Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Jodo Yatra: नए साल में यूपी में प्रवेश करेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, लग रहा सवालिया निशान

    By Mohsin PashaEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Mon, 05 Dec 2022 02:32 PM (IST)

    Bharat Jodo Yatra उत्तर प्रदेश में नए साल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश करेगी। पश्चिमी प्रांत में चलने वाली राज्य स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी को नौ दिसंबर से नोएडा से शुरू करनी है।

    Hero Image
    Bharat Jodo Yatra यूपी में नए साल में करेगी प्रवेश : जागरण

    मुरादाबाद, जागरण संवाददाता: नए साल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। इससे पहले पश्चिमी प्रांत में चलने वाली राज्य स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी को नौ दिसंबर से नोएडा से शुरू करनी है। हालांकि, यूपी में निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने की उम्मीद है। ऐसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के यूपी में आने पर सवालिया निशान लग रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने मुरादाबाद मंडल के सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी करके भारत जोड़ो यात्रा के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा जनवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी।

    इससे पहले प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा पश्चिमी प्रांत के अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी को नौ दिसंबर से शुरू करनी है। अगले दिन 10 दिसंबर को वह बुलंदशहर में रात्रि विश्राम करेंगे। वह 18 दिसंबर को मुरादाबाद मंडल के बिजनौर जिले में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 19 को अमरोहा, 20 को संभल, 21 को मुरादाबाद और 22 को रामपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner