यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जयपुर के 'नटवरलाल' की खुली पोल, YouTube देखकर छापता था नकली नोट; छोटे से प्रिंटर से देता था अपराध को अंजाम
जयपुर पुलिस ने शाहपुरा से 21 वर्षीय बीएड छात्र सचिन यादव को नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

HighLights
- राजस्थान में घर में नकली नोट छाप रहा बीएड का छात्र गिरफ्तार।
- जांच में बरामद हुए एक लाख पांच हजार के नकली नोट।
जागरण संवाददाता, जयपुर। जयपुर पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले एक 21 वर्षीय बीएड के छात्र सचिन यादव को गिरफ्तार किया है। सचिन ने यू-ट्यूब पर देखकर नकली नोट छापना शुरू किया था। अमरसर पुलिस थाना अधिकारी ने बताया कि सचिन को जयपुर जिले के शाहपुरा से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक से नकली नोट की आपूर्ति करने के लिए कहीं जा रहा है। पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच शुरू की तो संदिग्ध गतिविधियां लगने पर सचिन को रोक कर पूछताछ की गई।
पुलिस ने बरामद किए नकली नोट
सचिन के पास एक लाख पांच हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर नोट छापने का विचार दिमाग में आया। इसके बाद उसने नोट छापने के लिए छोटा प्रिंटर, कागज और कटर खरीदकर गांव के ही पैतृक घर में नकली नोट छापना शुरू किया। नकली नोट छापने के बाद वह कुछ लोगों से संपर्क करता था, जिन्हें असली नोट के बदले पांच नकली नोट देता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
