विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होली से पहले पसरा मातम, रंग लगवाने से किया मना तो घोंट दिया गला; क्या है पूरा मामला?

Published: Thu, 13 Mar 2025 07:32 PM (IST)Updated: Thu, 13 Mar 2025 07:38 PM (IST)

राजस्थान के दौसा जिले के राल्वास गांव में होली से पहले तीन लोगों ने 25 वर्षीय हंसराज की गला घोंटकर ...और पढ़ें

रंग लगाने से किया मना तो मौत के घाट उतार दिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रंग लगाने से किया मना तो मौत के घाट उतार दिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के दौसा जिले में होली से पहले तीन लोगों को उस पर रंग लगाने से रोकने पर 25 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम को राल्वास गांव में घटित हुई, जब अशोक, बबलू और कालूराम स्थानीय पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हंसराज पर रंग लगाने पहुंचे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दिनेश अग्रवाल ने बताया कि जब हंसराज ने रंग लगाने से इनकार कर दिया तो तीनों ने उसे लात-घूंसों और बेल्टों से पीटा, फिर उनमें से एक ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। गुस्साए परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने बाद में हंसराज के शव के साथ प्रदर्शन किया और इलाके के नेशनल हाईवे को जाम कर दिया गया, जो बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक बजे तक जारी रहा।

परिवार को 50 लाख मुआवजा दिए जाने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने हंसराज के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और तीनों आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद शव को आखिरकार हाईवे से हटाया गया।

यह भी पढ़ें:Rajasthan: छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला कॉलेज प्रिंसिपल गिरफ्तार, वॉशरूम में लगाता था कैमरा