Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tarantaran news: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर हमला, एसआई की वर्दी फाड़ी

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 12:37 PM (IST)

    पंजाब के तरनतारन में एक गांव में आरोपित को पकड़ने गई पुलिस पर उसके घरवालों ने हमला कर दिया। आरोपित जसकरन सिंह ने पहले अपनी गाड़ी को पुलिस की टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया इसके बाद एएसआइ की वर्दी को भी फाड़ डाला। आरोपित जसकरन सिंह काफी समय से फरार चल रहा था। साल 2020 में उसके खिलाफ हवाई फायर और गुंडागर्दी करने का केस दर्ज किया गया था।

    Hero Image
    तरनतारन में पुलिस की टीम पर हमला, एसआइ की वर्दी फाड़ी

    जागरण संवाददाता, तरनतारन। विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव वरियां में आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिवार ने हमला कर दिया।

    इतना ही नहीं आरोपित जसकरन सिंह ने पहले पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया फिर एएसआइ राजबीर सिंह की वर्दी भी फाड़ डाली।

    आरोपित हुआ गिरफ्तार, 2020 से था फरार

    सब डिवीजन श्री गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी ने मौके पर पहुंचकर मुख्य आरोपित जसकरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपित अभी फरार हैं। थाना चोहला साहिब के एडिशनल एसएचओ विपिन कुमार ने बताया कि गांव वरियां के जसकरन सिंह के खिलाफ 1 मई 2020 को हवाई फायर करने व गुंडागर्दी का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से वह भगोड़ा था। वीरवार को पुलिस को उसके बारे में पता चला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास फिर एएसआइ की वर्दी भी फाड़ी

    एएसआइ राजबीर सिंह की अगुआई में पुलिस टीम थाना चोहला साहिब से रवाना हुई। इस पर रात वीरवार करीब नौ बजे आरोपित जसकरन सिंह ने अपनी पत्नी लवलीन कौर के साथ मिलकर टाटा इंडिगो गाड़ी (पीबी 01 ए 8463) को पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया और अन्य लोगों से मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया।

    एएसआइ राजबीर सिंह की वर्दी भी फाड़ दी गई। आरोपित को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया। उसे पुलिस हिरासत से छुड़वाने के लिए उसके चाचा सविंदर सिंह व चाची कुलविंदर कौर के अलावा निर्मल सिंह काकू ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की।

    यह भी पढ़ें- सीएम भगवंत मान पर हो सकता है आतंकी हमला, सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को किया अलर्ट; पढ़े पूरा अपडेट

    कुछ दिन पहले लुधियाना में भी पुलिस टीम पर किया गया था हमला

    इससे कुछ दिन पहले लुधियाना में भी गांव कमालपुर में पुलिस की टीम पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया था। इस हमले में थाना सदर के एसएचओ सहित 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

    पुलिस की टीम वहां कार लूटने वाले आरोपित को गिरफ्तार करने गई थी। घायल पुलिसकर्मियों को सिविल अस्पताल में लेकर जाया गया था। जैसे ही पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची, आरोपित के किसी साथी ने पुलिस टीम को देख लिया और उसने 12 हथियारबंद साथियों को बुलाकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था।

    यह भी पढ़ें- लुधियाना में पुलिस टीम पर हथियारबंद लोगों ने किया हमला, एसएचओ समेत चार घायल; केस दर्ज

    comedy show banner
    comedy show banner