Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में पुलिस टीम पर हथियारबंद लोगों ने किया हमला, एसएचओ समेत चार घायल; केस दर्ज

    Updated: Sat, 18 Jan 2025 11:02 AM (IST)

    लुधियाना के कमालपुर गांव में पुलिसकर्मियों पर हमले का मामला सामना आया है। पुलिस की टीम वहां कार लूटने वाले आरोपित को गिरफ्तार करने गई थी। इसी बीच हथियारबंद बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में एसएसओ के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। वहीं एक सब इंस्पेक्टर के हाथ में भी चोट लगी है। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए हैं।

    Hero Image
    पुलिस की टीम पर हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता,लुधियाना। लुधियाना के गांव कमालपुर में शुक्रवार रात पुलिस की टीम पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में थाना सदर के एसएचओ सहित 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    पुलिस की टीम वहां कार लूटने वाले आरोपित को गिरफ्तार करने गई थी। घायल पुलिसकर्मियों को सिविल अस्पताल लेकर जाया गया है।

    घायल एस.एच.ओ सीएमसी अस्पताल में भर्ती, चेहरे पर लगी गंभीर चोट

    अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद एस .एच.ओ हर्षवीर को सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके चेहरे पर गंभीर चोट आई है। वहीं, चौकी मराडो इंचार्ज सब इंस्पेक्टर तरसेम बराड़ के हाथ में चोट लगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, गांव कमालपुर में जैसे ही पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची, आरोपित के किसी साथी ने पुलिस टीम को देख लिया और उसने 12 हथियारबंद साथियों को बुलाकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलने पर कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल मे पहुंचे, जिन्होंने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

    यह भी पढ़ें- Attack on Punjab Police: लुधियाना में युवकों ने पुलिसकर्मियाें पर किया हमला, शराब पीने से रोकने पर गाड़ी में तोड़फोड़-मारपीट

    हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा:पुलिस

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,पुलिस ने हमलावरों में से एक युवक को तेजधार हथियारों सहित हिरासत में लिया है जबकि अन्य आरोपितों के ठिकानों पर छापामारी जारी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि हमला करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    इससे पहले भी हुआ था हमला 

    इससे पहले भी साल जुलाई 2024 में लुधियाना में चौकी पर हमला किया गया था। शिंगार सिनेमा के पास पुलिस चौकी धर्मपुरा पर रात 12:30 बजे करीब दो सौ से ढाई सौ लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया था।

    भीड़ ने चौकी इंचार्ज, मुंशी व कांस्टेबल को पीटा और फिर उनकी वर्दी भी फाड़ दी थी। इतना ही नहीं भीड़ ने सामान भी तोड़ दिया था। थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने वहां पहुंचकर मामला शांत कराया था। एसीपी (सेंट्रल) आकृति जैन ने कहा था कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

    बदमाशों ने एक्टिवा सवार से की थी स्नैचिंग

    इस मामले में चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया था कि न्यू हरगोबिंद नगर में बाइक सवार बदमाशों ने एक्टिवा सवार से स्नैचिंग की थी। उन्होंने बाइक बरामद कर ली थी, लेकिन स्नैचर फरार हो गए थे।

    स्नैचरों को पकड़ने के लिए नाका लगाया था। एक्टिवा पर पिता-पुत्र सरबजीत सिंह और हरसिदक तेज रफ्तार से आ रहे थे। रोकने पर दोनों ने खुद को पत्रकार बताया व बदतमीजी कर गालियां देने लगे। वे उन्हें चौकी ले आए। दोनों बैठकर बात करने लगे तो हरसिदक भाग गया। कुछ देर बाद उसने करीब 200-250 लोगों की भीड़ के साथ चौकी पर हमला कर दिया।

    यह भी पढ़ें-  Punjab Crime: लुधियाना में आक्रामक हुई भीड़, पुलिस चौकी पर बोल दिया धावा; इंचार्ज को पीटा... कांस्‍टेबल की वर्दी फाड़ी

    comedy show banner
    comedy show banner