विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Accident News: संगरूर में चलती बस से गिरी मां-बेटी, महिला की मौके पर ही मौत; बच्ची की हालत गंभीर

Published: Wed, 15 Jan 2025 07:51 PM (IST)

पंजाब के संगरूर में एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पीआरटीसी बस के चालक ने मोड़ ...और पढ़ें

संगरूर में चलती बस से गिरी मां और बेटी, महिला की मौत (फाइल फोटो)
संगरूर में चलती बस से गिरी मां और बेटी, महिला की मौत (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पीआरटीसी की चलती बस से गिरी थी मां और बेटी
  2. हादसे में बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है
  3. पति ने कहा, चालक ने तेज रफ्तार से मारा था कट

संवाद सूत्र, संगरूर। Punjab Accident News: पंजाब के संगरूर में एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। दरअसल, बस के पिछले दरवाजे के पास आखिरी सीट पर बैठी महिला सात वर्षीय बच्ची के साथ नीचे गिर गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची गंभीर रूप से घायल है।

महिला के पति ने आरोप लगाया कि पीआरटीसी बस के चालक ने मोड़ पर बस तेज रफ्तार से मोड़ी तो दरवाजा खुला होने से पत्नी बेटी के साथ नीचे गिर गई। थाना सदर धूरी की पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रवि कुमार निवासी गांव संघेड़ा जिला बरनाला ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। बुधवार को पत्नी सीमा उर्फ हीना और तीन बेटियों महक, प्रीयल व दीया के साथ पीआरटीसी की बस में गांव संघेड़ा से नाभा में रिश्तेदारी में जा रहा था

यह भी पढ़ें-  दो बसों में जोरदार टक्कर, रेलिंग तोड़ हवा में लटकी; संगरूर में कंडक्टर की मौत, 16 घायल

आखिरी सीट पर बैठी थीं मां-बेटी

उल्टी आने के कारण पत्नी व बड़ी बेटी महक बस की आखिरी सीट पर बैठी थी और वह दो बेटियों के साथ अगली सीट पर बैठा था। सुबह सात बजे जब बस गांव घनौरी कलां से थोड़ा पीछे चांगली मोड़ पर पहुंची तो ड्राइवर ने बस तेज रफ्तार में मोड़ दी। इस कारण उसकी पत्नी सीमा व बेटी महक बस से नीचे गिर गईं।

सवारियों ने शोर मचाया तो बस रुक गई। हादसे में सीमा के सिर पर चोट लगी, जबकि महक को होंठ व माथे पर चोट लगी। पीड़ित ने बताया कि बस चालक फरार हो गया। चालक की पहचान नरैण सिंह निवासी चांगली के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चालक ने नकारे आरोप

उधर, बस चालक नरैण सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि सुबह के समय धुंध की वजह से बस बेहद धीमी गति से चल रही थी। महिला उल्टी करने के लिए पिछली सीट पर बैठी थी। अचानक वह दरवाजे की तरफ झुक कर उल्टी करने लगी तो असंतुलित होकर बस से बाहर गिर गई। बता दें कि हादसे के दौरान ड्राइवर फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा फोर्स: 9836 हादसों में घायलों को दी मदद, 147 लोगों की बचाई जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।