Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Accident News: जालंधर में दो बसों में जोरदार टक्कर, रेलिंग तोड़ हवा में लटकी; संगरूर में कंडक्टर की मौत, 16 घायल

    Updated: Fri, 10 Jan 2025 12:59 PM (IST)

    जालंधर-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह घनी धुंध में एक बड़ा हादसा हो गया। फिल्लौर के पास आंबेडकर चौक फ्लाईओवर पर उत्तर प्रदेश परिवहन की बस को पीछे से आ रही एक प्राइवेट स्लीपर बस ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण उत्तर प्रदेश परिवहन की बस फ्लाईओवर पर घूम गई और रेलिंग तोड़कर आधी बस हवा में लटक गई।

    Hero Image
    जालंधर और संगरूर में बड़ा हादसा, एक की मौत। (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिल्लौर के पास आंबेडकर चौक फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घनी धुंध में उत्तर प्रदेश परिवहन की बस को पीछे से आ रही एक प्राइवेट स्लीपर बस ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण उत्तर प्रदेश परिवहन की बस फ्लाईओवर पर घूम गई और रेलिंग तोड़कर आधी बस हवा में लटक गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बस जांलधर से लुधियाना की ओर जा रही थी। हादसे के समय बस में छह यात्री सवार थे। टक्कर में तीन यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जाने दिया गया। फ्लाईओवर से बस अगर नीचे गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फ्लाईओवर के नीचे चौक पर भी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है।

    धुंध के चलते हुआ हादसा

    फिल्लौर पुलिस थाने के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि सुबह के समय घनी धुंध थी। प्राइवेट स्लीपर बस की स्पीड अधिक थी, जिस कारण धुंध में यह हादसा हुआ। सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बसों को हटाया गया और हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी गई।

    इस हादसे में कई सवारियों को चोटें आई हैं। हादसे के बाद यूपी रोडवेज को बस फ्लाईओवर की रेलिंग पर लटक गई। बस फ्लाईओवर से नीचे गिरने से बाल-बाल बच गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ है। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है।

    सड़क हादसे में कंडक्टर की मौत, 16 घायल

    वहीं, दूसरी तरफ संगरूर में शुक्रवार सुबह घनी धुंध के कारण पटियाला से बठिंडा जा रही पीआरटीसी की बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच टक्कर हो गई। भयंकर हादसे में बस कंडक्टर की मौत हो गर्इ। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल संगरूर में भर्ती कराया गया है।

    हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए आर्इ एंबुलेंस भी हादसाग्रस्त हो गई। एंबुलेंस बस में सवार घायलों को जैसे ही लेने के लिए खड़ी हुई। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। जिससे एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एंबुलेंस चालक व कंडक्टर घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर संगरूर के रहने वाले हैं। घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    यह भी पढ़ें- 'पंजाब-हरियाणा सरकार चाहे तो गोशाला में बिठा दे', जजों के लिए आवास न होने पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी