विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाड़ी में बैठता, यौन संबंध बनाता और मार डालता, अब तक 11 की ली जान; सीरियल किलर की खौफनाक कहानी

Published: Mon, 23 Dec 2024 09:40 PM (IST)

रुपनगर में एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया गया है जिसने 11 लोगों की हत्या करना कबूल किया है। आरोपी ...और पढ़ें

रुपनगर में पुलिस ने 11 लोगों की हत्या करने वाले सीरियल किलर का भंडाफोड़ किया है। प्रतिकात्मक तस्वीर
रुपनगर में पुलिस ने 11 लोगों की हत्या करने वाले सीरियल किलर का भंडाफोड़ किया है। प्रतिकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पुलिस ने गे सीरियल किलर का किया भंडाफोड़
  2. पहले बनाता था संबंध फिर करता था हत्या
  3. अब तक 11 लोगों को उतार चुका है मौत के घाट

जागरण संवाददाता, रूपनगर। कीरतपुर साहिब में मौड़ा टोल प्लाजा के निकट चाय पानी पिलाने का काम करने वाले युवक का अगस्त माह में कत्ल करने वाला आरोपित पकड़ा गया है। आरोपित गे है और सीरियल किल्लर है। ये जानकारी एसएसपी रूपनगर गुरमीत सिंह खुराना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी।

आरोपित जिला होशियारपुर के थाना गढ़शंकर के गांव चौड़ा का राम सरूप उर्फ सोढी (43) है। आरोपित ने दस और हत्याएं करने का आरोप कबूला है। इनमें दो हत्याएं आरोपित ने जिला रूपनगर में की है।

शारीरिक संबंध बनाने के बाद पैसे की करता था डिमांड

एसएसपी खुराना ने बताया कि आरोपित नशे का आदी है और शारीरिक संबंध बनाकर व्यक्ति से रुपये की मांग करता था। मांग पूरी न होने पर व्यक्ति को मार देता था और सामान चोरी करके ले जाता था। आरोपित ने 28 अगस्त को कीरतपुर साहिब के वाल्मीकि मोहल्ले के रहने वाले मनिंदर सिंह पुत्र भजन सिंह (37) की हत्या की थी। मनिंदर सिंह का शव मनाली रोड पर जिओ पेट्रोल पंप के पास झाड़ियां में से मिला था। उसके गले पर निशान थे और प्रतीत होता था कि उसकी हत्या गला घोंट कर की गई थी।

यह भी पढ़ें- बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, गलत साइड से आई गाड़ी ने कार को मारी टक्कर; 5 घायल

पुलिस ने तब अज्ञात हत्यारे के खिलाफ हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज किया था। इस मामले की जांच के लिए डीएसपी पीबीआई रूपनगर की निगरानी में डीएसपी आनंदपुर साहिब और एसएचओ कीरतपुर साहिब की विशेष टीम गठित की थी। आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद की गई पूछताछ में उसने मनिंदर सिंह की हत्या से पहले 10 हत्याएं करने की बात कबूली है।

आरोपित को परिवार ने घर से कर दिया था बाहर

एसएसपी ने बताया कि आरोपित विवाहित है और उसके तीन बच्चे हैं। आरोपित को परिवार ने शराब का आदी होने और गलत प्रवृति की वजह से घर से निकाल दिया था। आरोपित आवारा की तरह घूमता रहता है।

कभी किसी के साथ तो कभी किसी के साथ वाहन में बैठकर चला जाता था और उनके साथ गैर प्राकृतिक संबंध बनाता था और फिर रुपयों की मांग करता था। मांगे गए रुपये न मिलने पर ये व्यक्ति के साथ झगड़ा करता था और उसको मार देता था। फिर नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी करके ले जाता था।

कीरतपुर साहिब में की हत्या के बाद आरोपित मृतक का मोबाइल फोन चोरी करके ले गया था और मोटरसाइकिल का टायर नाले में फंस जाने की वजह से वो नहीं ले जा पाया था।

5 हत्याओं के बारे में हो चुका है खुलासा

आरोपित ने जो 11 हत्याएं मानी हैं, उनमें से पांच हत्याओं के बारे में पता चल चुका है। बाकी के बारे में पता किया जा रहा है। जो हत्याएं की गई हैं ये जिला होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब व रूपनगर में की गई हैं। एक मामला फतेहगढ़ साहिब में दर्ज है और एक होशियारपुर में हत्या की है।

जिसमें पहले 174 की कार्रवाई की गई है। जबकि आनंदपुर साहिब में भी एक व्यक्ति के साथ आरोपित द्वारा मारपीट करने की बात आरोपित ने कबूली है। जिसे अभी ट्रेस नहीं किया जा सका है।

अदालत ने आरोपित को 5 दिन के रिमांड पर भेजा

आरोपित ने रूपनगर के निरंकारी भवन के निकट 24 जनवरी को कार में संदिग्ध हालात में रूपनगर के जगजीत नगर के हरप्रीत सिंह का शव मिला था। शव नग्न अवस्था में था और उसकी पीठ पर गद्दार लिखा था। तब पुलिस ने 25 जनवरी को अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज किया था। इसी तरह 6 अप्रैल को जिला रूपनगर के घनौली के नजदीकी गांव बेमगुपुरा का मुकंदर कुमार उर्फ बिल्ला (43) पुत्र शाम लाल का शव संदिग्ध हालात में गांव बड़ा पिंड में पंजेहरा रोड पर मिला था।

उसके शरीर पर घाव पाए गए थे। मुकंदर ट्रैक्टर रिपेयर का काम करता था। इन दोनों को आरोपित ने मारने की बात कबूली है। आरोपित को रूपनगर अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने पांच दिन का रिमांड दिया है। आरोपित से पूछताछ में और खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- आखिर कैसे शुरू हुआ दिलजीत और एपी ढिल्लों के बीच विवाद? बादशाह की भी हुई एंट्री; कहा- 'मत करो हमारे जैसी गलती'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।