विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयर होस्टेस का ख्वाब, युवक से दोस्ती और फिर भाखड़ा नदी में तैरती लाश.... क्या है निशा की हत्या के पीछे की गुत्थी?

Published: Thu, 23 Jan 2025 04:49 PM (IST)

पटियाला के भाखड़ा नहर में मिली एक युवती की लाश ने सनसनी फैला दी है। मृतका की पहचान हिमाचल प्रदेश के मंडी की रहने वाली निशा के रूप में हुई है। निशा एयर होस्टेस का कोर्स कर रही थी और चंडीगढ़ में रहती थी। 20 जनवरी को वह अपने प्रेमी के साथ पीजी से निकली थी जिसके बाद से वह लापता थी।

चंडीगढ़ में एयर होस्टेस का ख्वाब लेकर आई थी 22 वर्षीय निशा (फाइल फोटो)
चंडीगढ़ में एयर होस्टेस का ख्वाब लेकर आई थी 22 वर्षीय निशा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चंडीगढ़ में एयर होस्टेस का कोर्स कर रही थी हिमाचल की निशा
  2. निशा 20 जनवरी को लापता हुई जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई
  3. 21 जनवरी की शाम को भाखड़ा नदी में मिला निशा का शव

जागरण संवाददाता, पटियाला। पटियाला संगरूर रोड स्थित भाखड़ा नहर से मिला शव हिमाचल प्रदेश के मंडी इलाके में रहने वाली निशा का था। 22 वर्षीय निशा एयर होस्टेस का कोर्स कर रही थी और चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में बतौर पीजी रहती थी।

20 जनवरी की शाम को वह अपने प्रेमी के साथ पीजी से निकली थी, जिसके बाद से ही वह लापता थी। 21 जनवरी की शाम को निशा का शव भाखड़ा नहर से अर्धनग्न हालत में लावारिस बहता हुआ मिला था, जिसे भोले शंकर डायवर्स क्लब के गोताखोर शंकर भारद्वाज की टीम ने बाहर निकाला था।

22 जनवरी की सुबह परिवार के सदस्यों ने राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में पहचान की, जिसके बाद रोपड़ जिले के थाना सिंहभगवंतपुर की पुलिस टीम शव को अपने साथ रोपड़ ले गई। जहां पर पोस्टमार्टम करते हुए निशा के प्रेमी के खिलाफ कत्ल केस दर्ज किया है।

यह है पूरा मामला

थाना सिंहभगवंतपुर के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील के अनुसार निशा सोनी 22 साल की है और मंडी हिमाचल प्रदेश से चंडीगढ़ में एयर होस्टेस का कोर्स करने आई थी। यहां चंडीगढ़ में वह पीजी के तौर पर रही थी, जिसकी दोस्ती फतेहगढ़ साहिब के रहने वाला युवराज नाम के युवक के साथ हुई थी।

20 जनवरी की शाम को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में निशा अपने प्रेमी युवराज के साथ जाती दिखाई देती है, जिसके बाद से ही वह उसका फोन लगातार स्विच ऑफ चल रहा था।

यह भी पढ़ें- Himachal Crime: नाबालिग के पेट में अचानक हुआ तेज दर्द, अस्पताल लेकर पहुंचे तो परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन

परिवार ने पुलिस को निशा की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवा दी थी, इस दौरान ही 21 जनवरी की शाम को संगरूर रोड भाखड़ा नहर से गोताखोरों ने शव बरामद करने के बाद इसकी तस्वीरें सभी पुलिस थानों को भेजी थी। जिसके बाद रोपड़ पुलिस के साथ देर रात संपर्क होने के बाद 22 जनवरी को शव की शिनाख्त की।

आरोपित को हिरासत में लिया

रोपड़ पुलिस ने लड़की के परिवार के बयानों पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकद्दमा नंबर सात दर्ज करते हुए इसे हिरासत में लिया है। फिलहाल मौत की वजह व कत्ल की पूरी कहानी जानने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में बढ़ जाएगा स्कूलों की बसों का किराया, HRTC करने जा रहा है बड़ा बदलाव; हर स्कूल को नहीं मिलेंगी बसें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।