विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवविवाहिता को ले गए मंदिर और फिर कई दिनों तक छह युवक करते रहे गैंगरेप

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 15 Feb 2017 11:26 AM (IST)Updated: Wed, 15 Feb 2017 12:04 PM (IST)

पटियाला में दो युवक एक महिला को बहाना बनाकर मंदिर लग गए और उसे बेहोश कर एक मकान में ले ...और पढ़ें

नवविवाहिता को ले गए मंदिर और फिर कई दिनों तक छह युवक करते रहे गैंगरेप
नवविवाहिता को ले गए मंदिर और फिर कई दिनों तक छह युवक करते रहे गैंगरेप

जेएनएन, समाना (पटियाला)। यहां के मिर्चियां मोहल्ले की एक नवविवाहिता को छह युवकों ने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया। पहले उसकी जान पहचान के दो युवक उसक घर आए और उसे बहाना बनाकर एक मंदिर ले गए। वहां उसे बेहोश कर वे उसे एक मकान में ले गए और फिर छह युवकों ने उससे छह दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इससे बाद वे उसे कार से उसके मायके के पास छोड़ कर फरार हो गए।

सिटी पुलिस ने इस मामले में छह युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश कर जा रही है।

यह भी पढ़ें: पत्नी गई न्यूजीलैंड और फिर पति पहुंचा तो हो गई लापता

पीड़ित महिला ने सिटी थाने में दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 21 नवंबर 2016 को हुई थी। पिछले 23 दिसंबर को दो युवक उनके घर आए और उसे बहाना बनाकर अपने साथ बाइक पर बिठाकर ले गए। इसके बाद वह उसे एक मंदिर ले गए। वहां करीब एक घंटा बिठाने के बाद युवकों ने उसे कोई नशीली वस्तु सुंघा बेसुध कर दिया।

यह भी पढ़ें: बंटवारे में बंट गई हरभजन, न 'बजरंगी भाईजान' मिला और न हुआ 'गदर'


महिला के अनुसार, इसके बाद दोनाें उसे पटियाला की पंजाबी बाग कॉलोनी के एक मकान में ले आए। जहां पहले से चार अन्य युवक मौजूद थे। इसके बाद वे युवक उससे लगातार छह दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। विरोध करने पर वे उसे जान से मारने की धमकी देते थे।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि लगातार छह दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद युवक उसे कार में डाल कर उसे मायके गांव छन्ना के पास के शहर अहमदगढ़ में छोड़ कर भाग गए। इसके बाद वह किसी तरि अपने मायके पहुंची। वहां उसने परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें: देश की आजादी की खातिर एक नहीं पांच भगत सिंह हुए थे शहीद

इस मामले की जांच कर रही सिटी थाने में तैनात सुरजीत कौर ने बताया पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर बंमना निवासी रवि, लवली, संदीप, विक्की व हैरी और समाना निवासी हैरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। और उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है।

इस संबंधी सिटी थाना इंचार्ज दलजीत सिंह विर्क ने बताया कि घटना 23 दिसंबर 2016 को हुई, लेकिन उस समय महिला ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। पीड़ित महिला ने पुलिस के पास 13 फरवरी को ही शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।