विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसवाइएल पर पंजाब-हरियाणा में टकराव की स्थिति, कपूरी बॉर्डर सील

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 20 Feb 2017 09:26 AM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 08:20 PM (IST)

एसवाइएल नहर को लेकर पंजाब एवं हरियाणा के बीच फिर तनाव पैदा हो गया है। इनेलो द्वारा 23 फरवरी से ...और पढ़ें

एसवाइएल पर पंजाब-हरियाणा में टकराव की स्थिति, कपूरी बॉर्डर सील
एसवाइएल पर पंजाब-हरियाणा में टकराव की स्थिति, कपूरी बॉर्डर सील

जेएनएन, पटियाला। सतलुज-यमुना लिंक (एसवाइएल) नहर को लेकर पंजाब व हरियाणा में टकराव की स्थिति पैदा गई है। हरियाणा के इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से नहर खोदने के एलान के बाद पंजाब ने पटियाला के कपूरी में बॉर्डर सील कर पुलिस व अद्र्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। पटियाला में धारा 144 लगा दी गई है। इनेलो ने अंबाला बॉर्डर पार 23 फरवरी को नहर खोदने का एलान किया है। इसके बाद से प्रशासन सतर्क हो गया है।

पुलिस ने पंजाब आर्म्ड फोर्स की 10 कंपनियां तैनात करने के अलावा पटियाला जोन की पूरी पुलिस भी वहां लगा दी है। चार एसएसपी रैंक के अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। दोनों राज्यों ने टकराव रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। रविवार को पटियाला रेंज के डीआइजी आशीष चौधरी, जिला पुलिस प्रमुख पटियाला एसस भूपति ने घनौर एवं राजपुरा थानों के क्षेत्रों के साथ लगते अंबाला के सरहदी क्षेत्र सराला कलां हेड लोहसिंबली व कौमी मार्ग नंबर एक का दौरा किया।

यह भी पढ़ें: एसवाइएल मामले में इनेलो के एलान पर पंजाब के दलों में उबाल

पुलिस ने बाहरी लोगों को पंजाब में घुसने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी है। मोहाली व फतेहगढ़ साहिब जिलों से हजारों की तादाद में पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है। एसपी हेडक्वार्टर एसएस विर्क ने कहा कि 6 जिलों का एक जोन बनता है पूरे एक जोन की पुलिस को वहां तैनात किया जा रहा है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। डीसी रामबीर सिंह ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने को प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। पंजाब की सीमा के पांच गांव खास रूप से चिह्नित किए गए हैं।

हर हाल में खोदेंगे नहर: चौटाला

इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने कहा कि पंजाब कितनी ही कंपनियां तैनात कर दे, लेकिन इनेलो कार्यकर्ताओं का सैलाब नहीं रोक पाएगा। कोई हमारा पानी कैसे रोक सकता है। यह हमारा अधिकार है। हम पंजाब से भीख नहीं मांग रहे। हम नहीं चाहते कि टकराव हो, लेकिन यदि हमारे अधिकार पर डाका डाला जाएगा तो हम चुप नहीं बैठ सकते। धमकी देने वाले यह न भूलें कि पंजाब वासियों का दिल्ली जाने का रास्ता हरियाणा से होकर जाता है।

यह भी पढ़ें: SYL पर रार: पंजाब ने केंद्र से अर्द्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां मांगी