Move to Jagran APP

पंजाब जेल ब्रेक : छह आतंकी फरार, एक हमलावर यूपी से गिरफ्तार

हथियारबंद लोगों ने नाभा जेल पर हमला कर छह आतंकियों को छुड़ा लिया। एडीजीपी (जेल) सहित तीन अफसरों पर गाज गिरी है। एक हमलावर को यूपी के शामली से पकड़े जाने की सूचना है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 27 Nov 2016 10:34 AM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2016 06:01 AM (IST)
पंजाब जेल ब्रेक : छह आतंकी फरार, एक हमलावर यूपी से गिरफ्तार

जेएनएन, पटियाला। नाभा की हाई सिक्याेरिटी मेक्सिमम जेल में सुबह आठ बजे पुलिस की वर्दी में आए 8-10 हथियारबंद लोगों ने जेल पर हमला कर छह कैदियों को छुड़वा लिया है। उन्होंने दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। हमलावर खालिस्तानी आंतकवादी हरमिंदर सिंह मिंटू, विक्की गोंडर, गुरप्रीत सिंह, नीटू दयोल, विक्रमजीत बिक्का और अमन सिंह टोडा को छुड़ा ले गए। हरमिंदर सिंह मिंटू खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) का मुखिया बताया जा रहा है। उधर, बताया जाता है कि पंजाब पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली से आतंकियों को जेल से भगाने में वाले हमलावरों में से एक को गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

यूपी के शामली से पकड़ा गया अातंकियों का मददगार, कार व हथियार भी बरामद

सूत्रों के मुताबिक नाभा जेल ब्रेक में पुलिस को पहली सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने आतंकी और गैंगस्टर को भगाने में मदद करने वाले उनके एक साथी परमिंदर सिंह को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया है। उसे पंजाब लाया जा रहा है। उससे वह कार भी बरामद की गई है जिसमें वह आतंकियों को भगाकर ले गया था। गाड़ी से हथियार भी बरामद हुए हैं।

पढ़ें : जेल ब्रेक कांड : एक भाई कारगिल में शहीद, दूसरा बन गया गैंगस्टर

आतंकियों व हमलावरों की जानकारी देने पर मिलेगा 25 लाख रुपये का इनाम

इस मामले में प्रदेशा के एडीजीपी (जेल) एमके तिवाड़ी को निलंबित और नाभा जेल के सुपरिडेंडेट व डिप्टी सुपरिडेंडेट को बर्खास्त कर दिया गया है। फरार आतंकियों को पकड़ने के लिए विशेष टार्स्कफोर्स अभियान चल रही है। दूसरी ओर, पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने फरार कैदियों और हमलावरों के जानकारी देने पर 25 लाख रुपये इनाम देने का एलान किया है।

पढ़ें : नाभा जेल ब्रेक कांड : तिवाड़ी सस्पेंड, रोहित चौधरी होंगे नए एडीजीपी जेल

हमले में जेल कर्मियों की थी मिलीभगत : डीजीपी

नाभा जेल का दौरा करने क बाद डीजीपी अरोड़ा ने कहा वारदात में जेल मुलाजिमों की मिलीभगत है। एसआइटी गठित कर दी गई है। हमलावरों में हिंदू ओर सिख दोनों समुदाय के लोग शालि थे। हमलावरों और फरार कैदियों के बारे में जानकारी देने वालों काे 25 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस घटना के लिए जिम्मेदार किसी कर्मी को बख्शा जाएगा।

पत्रकारों से बात करते डीजीपी सुरेश अरोड़ा।

नाभा जेल पहुंचे सुखबीर, अजीत डाेभाल को दी पूरे घटनाक्रम की जानकारी

उपमुख्यमंत्री व राज्य के गृहमंत्री सुखबीर सिंह बादल शाम में नाभा जेल पहुंचे अौर हालात का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र सरकार के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को भी पूरे मामले की जानकारी और राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। इससे पहले जेल पर हमले के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हरियाणा में भी हाई अलर्ट है। नाभा सहित पूरे जिले में मुख्य मार्गों की नाकाबंदी कर दी गई है आैर पुलिस ने जेल व इसके आसपास के इलाके को घेर लिया है।

एडीजीपी (जेल) सस्पेंड, जेल सुपरिडेंडेट और डिप्टी सुपरिडेंडेट बर्खास्त

राज्य सरकार ने इस घटना के बाद एडीजीपी (जेल) एमके तिवाड़ी को निलंबित कर दिया है। नाभा जेल के सुपरिडेंडेट परमजीत संधू और डिप्टी सुपरिडेंडेट करणदीप संधू को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा भी नाभा जेल पहुंच गए हैं और जांच कर रहे हैं। उन्होंने जेल का निरीक्षण किया है और पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

तस्वीरें : नाभा जेल पर हमले से हड़कंप, सुखबीर व डीजीपी पहुंचे

एसआइटी करेगी पूरे मामले की जांच, फरार बदमाशों को पकडने के लिए टास्कफोर्स बनी: सुखबीर

सुखबीर सिंह बादल नाभा जेल का निरीक्षण करते हुए।

इससे पहले सुखबीर ने कहा कि फरार आपराधियाें और हमलावरों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए स्पेशल टास्कफोर्स गठित की गई है। इसके पूरे मामले की जांच के लिए एडीजीपी की अगुवाई में विशेष जांच दल (एसआइटी) गठित की गई है। उन्हाेंने कहा कि हमलावरों और भगाए गए आतंकियों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा।

पढ़ें : नाभा जेल कांड की बौखलाहट में पुलिस ने कार पर की फायरिंग, युवती की मौत

सुखबीर बादल राज्य के डीजीपी सुरेश्ा अरोड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले पर जानकारी ली अौर पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी पूरे हालत के बारे में जानकारी ले रहे हैं। सुखबीर बादल ने पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए और भगाए गए आतंकियों और हमलावारों को तुरंत दबोचने को कहा। बैठक के बाद डीजीपी सुरेश अरोड़ा भी नाभा जेल पहुंच गए।

जेल से भगाए गए आतंकी जेल केएलएफ चीफ हरमिंदर सिंह उर्फ मिंटू, अमनदीप सिंह, हरजिंदर सिंह उर्फ विक्की गोंडर ऊपर बाएं से। गुरप्रीत सिंह, कुलजीत सिंह उर्फ देओल व कश्मीर सिंह (नीचे बाएं से)।

पढें : बम ब्लास्ट का आरोपी कुख्यात आतंकी बलवंत सिंह गिरफ्तार

खालिस्तान लिब्ररेशन फोर्स का कथित मुखिया सहित छह लाेगों काे छुड़ाया

इस घटना से चारों ओर हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। हथियारबंद लोगों के हमले में हवलदार जगमीत सिंह व अवतार सिंह घायल हुए हैं। हमलावर हवलदार जसविंदर सिंह की एसएलआर भी छीनकर ले गए हैं। हमलावार फ़ोर्टूनर अौर वरना कार में सवार होकर आए थे।

हमलावरों ने की 100 राउंड फायरिंग

बताया जाता है कि हमलावरों ने ताबड़तोड़ करीब 100 राउंड फायर किया। जेल के सुरक्षाकर्मी और वहां तैनात पुलिसकर्मी जब तक संभल पाते हमलावरों सभी कैदियों को गाड़ी में लेकर फरार हो गए। मिंटू के साथ फरार हुए पांचों कैदी पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर बताए जाते हैं। विक्की गाेंडर जालंधर का गैंगस्टर रह चुका है। गोंडर एक गैंगस्टर सुक्खा खालौन की सरेआम हत्या के आरोप है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 20 से अधिक थे हमलावर

दूसरी ओर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों की संख्या 20 से अधिक थे। वे पुलिस की वर्दी में थे और इसमें से कई की वर्दी पर एएसआइ का नेम प्लेट और फीती लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इन लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और जेल में घुस गए।


हमले के बाद सर्च अभियान में जुटी पुलिस

पढ़ें : पंजाब-हरियाणा सीमा पर पंजाब पुलिस की फायरिंग में महिला की मौत

फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम, एक का हथकड़ी लगाकर लाए थे

बताया जाता है कि पुलिस की वर्दी में आए हमलावरों में एक एएसआइ का नेम प्लेट आैर फीती लगाए हुए था। उन्होंने एक व्यक्ति को हथकड़ी लगा रखी थी, मानो वह कैदी है और वे उसे जेल में छोड़ने आए हों। एएसआइ की वर्दी वाला व्यक्ति हथकड़ी लगे व्यक्ति को लेकर एंट्री गेट पर पहुंचे तो गार्ड को पूछताछ में शक हुआ। इस पर दोनों में बहस होने नगी। तभी उसने कांस्टेबल जगमीत सिंह पर चाक़ू से हमला कर जेल में दाख़िल हो गया। पीछे से उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी और जेल के अंदर घुस गए।

उधर, दिल्ली में पीएमओ मामले के केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय जांच और सुरक्षा एजेंसियां भी पूरे घटनाक्रम पर सक्रिय हो गई हैं। पूरे मामले पर पैनी नजर रखी जा रह है। केंद्र सरकार और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां पूरा सहयोग दे रही हैं।

फोटो गैलरी : पंजाब की नाभा जेल पर हमला, देखें तस्वीरें

घटना की सूचना मिलते ही जेल में जांच के लिए अधिकारी पहुंच गए। पूरे इलाके और आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है। पहले पांच कैदियों को भगाने की बात कही जा रही थी, लेकिन जेल का गेट बंद कर कैदी की गिनती की गई तो छह कैदियों के फरार होने का खुलासा हुआ। कैदियों से पूछताछ की जा रही है। हवलदार जगमीत सिंह के मुंह पर चाकू से वार किया गया। घटना के तुरंत बाद प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी जेल पहुंच गए।

हाई सिक्याेरिटी जेल है नाभा जेल, कहा जाता है मेक्सिमम जेल

जेल पंजाब का हाई सिक्याेरिटी जेल माना जाता है और इसे पंजाब का सुरक्षित जेल कहा जाता है। इसी लिए इसे मेक्सिमम जेल कहा जाता है। इसमें दुर्दांत आंतकियों और गैंगस्टरों को रखा जाता है। पंजाब में आतंकवादियों को इसी जेल में रखा जाता था। अभी यहां कई दुर्दांत आतंकी बंद हैं। इनमें पंजाब कं पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हवारा व बलवंत सिंह राजोआणा सहित कई आतंकी बंद हैं।

पढ़ें: पठानकोट IAF बेस पर आतंकी हमला, फिर सुनाई दी जोरदार धमाके की आवाज

इस जेल को पंजाब में सबसे अधिक सुरक्षा हाेने के बावजूद इस तरह की घटना से कई सवाल उठ गए हैं। राज्य में अन्य जेलों की सुरक्षा भी बेहद कड़ी कर दी गई है।

2014 में दिल्ली में पकड़ा गया था मिंटू

नाभा जेल से छुड़ाया गया आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू खालिस्तान लिब्ररेशन फोर्स (केएलएफ) की चीफ है। कई आतंकी वारदातों में शामिल होने के आरोपी 47 वर्षीय मिंटू को नवंबर 2014 में दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था।

पंजाब पुलिस के अनुसार हरमिंदर 2010 में यूरोप में भी जा चुका है। 2013 में उसने पाकिस्तान छोड़ा था। यूरोप दौरे में उसने इटली, बेल्जियम, जर्मनी और फ्रांस की यात्रा की थी। खलिस्तान लिबरेशन फोर्स फंड जुटाने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करने में आगे रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.