विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: मुक्तसर में लॉरेंस गैंग के दो गुर्गों को पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Published: Mon, 24 Feb 2025 02:06 PM (GMT+05:30)

पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन विदेशी पिस्तौल 20 जिंदा कारतूस दो मैगजीन और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आरोपितों की पहचान अवतार सिंह उर्फ लब्बा और रवि कुमार के रूप में हुई है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

लॉरेंस गैंग के दो गुर्गों को मुक्तसर पुलिस ने किया गिरफ्तार (File Photo)
लॉरेंस गैंग के दो गुर्गों को मुक्तसर पुलिस ने किया गिरफ्तार (File Photo)

HighLights

  1. तीन विदेशी पिस्तौल, 20 जिंदा कारतूस बरामद
  2. गिरफ्तार आरोपितों पर पहले से ही दर्ज हैं मामले

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। जिला पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) से संबंधित दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दोनों के कब्जे से तीन विदेशी पिस्तौल, 20 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया हैं। प्रेसवार्ता में एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि फिरोजपुर रोड पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोका और उनकी तलाशी ली।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

इस तलाशी में एक युवक से एक पिस्तौल और 10 कारतूस मिले। दूसरे युवक के बैग से दो पिस्तौल व 10 कारतूस के साथ एक मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस को बरामद हथियारों में ऑस्ट्रेलिया की बनी गलाक 9 एमएम और चीन की पीएकस 5 स्ट्राम व पीएकस 3 मॉडल की पिस्तौल शामिल हैं। वहीं दो मैगजीन भी बरामद हुई हैं।

आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुक्तसर के कोटली रोड गली नंबर 9 निवासी अवतार सिंह उर्फ लब्बा (21) पुत्र जंड सिंह तथा गांधी नगर गली नंबर 2 निवासी रवि कुमार (25) पुत्र नत्थू राम के रूप में हुई है।

थाना सदर मुक्तसर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपित अवतार सिंह पर विभिन्न थानों में पहले से एनडीपीएस एक्ट और मारपीट के दो केस दर्ज हैं। पुलिस द्वारा कोर्ट से रिमांड हासिल कर अग्रिम जांच की जा रही है।

जालंधर मे भी लॉरेंस के गुर्गों का हुआ था एनकाउंटर

वहीं, 15 जनवरी को जालंधर के थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आने वाले बडाला चौक के नजदीक देओल नगर के पास बुधवार सुबह कार सवार लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ (Goldi Brar) के गुर्गे पुलिस नाका देख भागने लगे तो पुलिस ने आरोपितों की पीछा करना शुरू कर दिया।

पुलिस को पीछे लगे दोनों आरोपितों ने कार को नाखा वाला बाग की तरफ मोड़ लिया और दूसरी ओर सामने से आती पुलिस को देख दोनों पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलानी शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें- पंजाब के तरनतारन में दो जगहों पर एनकाउंटर, पुलिस की गोलीबारी में तीन बदमाश घायल; हथियार बरामद

यह भी पढ़ें- आतंकी रिंदा व पशिया के मॉड्यूल से जुड़े BKI के दो आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद; कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।