Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ludhiana Weather Update: लुधियाना में मानसून सक्रिय, तेज बारिश से बदला माैसम का मिजाज

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 19 Jul 2021 01:07 PM (IST)

    Ludhiana Weather Alert! शहर में तेज बारिश शुरू हाे गई है। दिन भर बारिश रुक रुक कर जारी रहेगी। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। उन्हें धान के लिए ...और पढ़ें

    लुधियना में तेज बारिश से लाेगाें काे मिली राहत। (जागरण)

    लुधियाना, जागरण संवाददाता। Ludhiana Weather Alert!  शहर में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी एक्टिव है। लुधियाना में रविवार दोपहर हुई बारिश से मौसन सुहावना हो गया। वहीं सोमवार सुबह भी बादल बरसे। सुबह पांच बजे के करीब बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। सुबह तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश के बाद भी बादल शहर में डटे हुए हैं। काले बादलों को अपनी गिरफ्त में ले रखा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बादलों का मिजाज ऐसा है कि कभी भी झमाझम बरस सकते हैं। मौसम विभाग ने आज तेज बारिश की संभावना जताई है। दिन भर बारिश रुक रुक कर जारी रहेगी। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। उन्हें धान के लिए पर्याप्त पानी मिल गया।इस समय फसल को सिंचाई की काफी जरूरत थी। हवा में ठंडक के कारण उमस से कुछ राहत मिली है।

    यह भी पढ़ें-Navjot Sidhu की एंट्री से लुधियाना कांग्रेस में बदलेंगे समीकरण, 'गुरु' से दूरी बनाकर बैठे विधायक अब जाएंगे करीब

    अमृतसर, मोहाली और पटियाला में भारी बारिश की संभावना

    मौसम वैज्ञानिकों ने लुधियाना, अमृतसर, चंडीगढ़, संगरूर, मोहाली, पटियाला में भारी बारिश की संभावना जताई थी। बारिश के दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। अगर मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता है और बारिश होती है तो किसानों के चेहरे खिल उठेंगे, क्योंकि इस समय धान की फसल को पानी की सख्त जरूरत है। बिजली संकट की वजह से किसानों को अपनी फसलों को सींचने के लिए पर्याप्त पानी नही मिल रहा है। आईएमडी ने कहा कि 18 से 21 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा और 18 जुलाई को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा के साथ वर्षा गतिविधि बढ़ने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें-लुधियाना के MLA बैंस की मुश्किलें बढ़ीं, एक और महिला ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप; CP दफ्तर के बाहर धरने पर बैठी