पंजाब में मौसम ने बदली करवट, अगले दो दिनों तक आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश; गेहूं और सरसों के फसलों को नुकसान
पंजाब (Punjab Weather Update) में मौसम बदल गया है। प्रदेश (Punjab Rain News) में अगले दो दिन यानी आज और कल आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश होने के आसार है। हालांकि आंधी के साथ तेज बारिश की वजह से गेहूं और सरसों के फसलों को नुकसान होने की संभावना है। हालांकि भीषण गर्मी के बीच बारिश से लोगों को राहत मिलने वाली है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab News: बुधवार को पंजाब के कई जिलों में हल्की व तेज हवाएं चलने से भीषण गर्मी से थोड़ी राहत रही। मंगलवार की तुलना में तापमान रहा। बठिंडा को छोड़कर अन्य सभी जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।
तेज हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना
बठिंडा में तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से आठ डिग्री अधिक था। जबकि लुधियाना, चंडीगढ़, अमृतसर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमपात के बाद आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना, हिमाचल के इन जिलों के लोग रहें सावधान
उधर जालंधर में 37.8 डिग्री सेल्सियस, मोगा व मोहाली में 37.6 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर व एसबीएस नगर में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार व शुक्रवार को पंजाब के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और वर्षा हो सकती है।
आंधी और बारिश गेहूं और सरसों के फसलों को नुकसान
वहीं, कुछ जिलों में हल्की वर्षा तो कुछ जिलों में सामान्य से मध्यम वर्षा की संभावना हैं। जिससे तापमान में कमी आएगी। हालांकि, आंधी और बारिश से गेहूं व सरसों की फसलों के साथ बागवानी फसलों को नुकसान हो सकता है। जिससे बड़े स्तर पर किसानों को नुकसान हो सकता है। कृषि माहिरों ने किसानों को दो दिनों तक सिंचाई न करने की सलाह दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।