Haryana Weather Alert: हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ झमाझम होगी बारिश, हिसार-अंबाला समेत 7 जिलों के लोग रहें सावधान
हरियाणा (Haryana Weather) में मौसम ने करवट बदली है। भीषण गर्मी की बीच बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। प्रदेश में आज फिर से बारिश (Haryana Rain) की संभावना है। इसके अलावा आज तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने इसको लेकर जानकारी दी है। प्रदेश में आज हिसार और अंबाला समेत 7 जिलों में बारिश हो सकती है।

जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather: मौसम में परिवर्तन के साथ ही 10 अप्रैल से हरियाणा में वर्षा होने की संभावना है। यह बदलाव दो दिन तक रहेगा। बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में काफी ज्यादा गर्मी रही।
हिसार (Hisar Weather) सबसे ज्यादा गर्म रहा और अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि, रात को वर्षा शुरू होने पर तापमान में गिरावट आई।
आज फिर बारिश के आसार
आज यानी वीरवार और शुक्रवार को प्रदेशभर (Haryana Rain) में वर्षा के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके बाद गर्मी फिर से बढ़ेगी और तापमान दोबारा से ऊपर जाएगा। नारनौल जिले में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में बर्फबारी और बारिश, तो जम्मू में तेज धूप से हाल बेहाल; पढ़ें लेटेस्ट वेदर अपडेट
बुधवार को जिले के दक्षिणी हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रही और कुछ स्थानों पर अंधड़, हल्की बूंदाबांदी और छिटपुट ओलावृष्टि हुई।
तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार रात से हवाओं में तेजी से बदलाव हुआ। मौसम बदलने के साथ ही दो दिन तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान जो तेजी से बढ़ रहा है वह कम होने की उम्मीद है।
विज्ञानियों की मानें तो ऐसा तापमान हमेशा अप्रैल माह के अंत तक पहुंचता है। इस बार गर्मी भी जल्द आने से लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। लू की चपेट में आने से मरीज भी बढ़ रहे हैं। बिजली की मांग भी बढ़ी है।
इन जगहों पर बारिश की संभावना
मौसम विज्ञानियों की मानें तो आज यानी 10 अप्रैल को प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला आदि कई जगह पर वर्षा होने की संभावना है।
इसका प्रभाव प्रदेश के बाकी जिलों पर भी होगा। 11 अप्रैल को भी पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद आदि जिलों में वर्षा हो सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।