Move to Jagran APP

लुधियाना में अहाते में शराब पी रहे दो गुटो में झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला; तीन घायल

जालंधर बाईपास चौक पर शनिवार देर शाम एक अहाते में दो गुट आपस मे भिड़ गए। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला किया। उक्त हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं आसपास के लोगो ने दोनों गुटों के घायल हुए लोगों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 15 Aug 2021 10:49 AM (IST)Updated: Sun, 15 Aug 2021 10:49 AM (IST)
जालंधर बाईपास चौक पर शनिवार देर शाम एक अहाते में दो गुट आपस मे भिड़ गए। (सांकेतिक तस्वीर)

संसू, लुधियाना। जालंधर बाईपास चौक पर शनिवार देर शाम एक अहाते में दो गुट आपस मे भिड़ गए। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला किया। उक्त हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं आसपास के लोगो ने दोनों गुटों के घायल हुए लोगों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, अस्पताल में पहुंचने पर एक गुट के लोगो ने दूसरे गुट के युवकों पर हमला कर दिया।

loksabha election banner

अस्पताल में 30 वर्षीय अमन कुमार ने बताया कि वह दोस्तों के साथ अहाते में बैठकर शराब पी रहा था। तभी साथ के टेबल पर बैठे युवको के साथ उनकी बहस हो गई। इसके बाद उक्त युवकों ने उसपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायल अमन को लोगो ने तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर उसकी हालत गंभीर बनी है। अमन के सिर, हाथ व पैर पर दो दर्जन से अधिक टांके लगे हैं।

वहीं दूसरे गुट के दो युवको को भी उक्त मारपीट के दौरान मामूली चोटें आई, जिन्हें अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस संबंध में थाना सलेम टाबरी के प्रभारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि दोनों गुट शराब पीने के दौरान आपस में भिड़े गए थे। घायल अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें-नहर से मिला एएसआइ का शव

थाना सदर के अधीन पड़ती चौकी ललतों की पुलिस को शनिवार शाम को नारंगवाल नहर ग्रिड से एक शव मिला है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान सराभा नगर स्थित सरकारी क्वार्टर निवासी 51 वर्षीय एएसआइ जगराज ङ्क्षसह के रूप में हुई। वह मूलरूप से संगरूर का रहने वाला है। पुलिस चौकी ललतों के इंचार्ज हरमेश ङ्क्षसह ने बताया कि एएसआइ पुलिस लाइन में तैनात था। मृतक शुक्रवार की शाम अपनी गाड़ी लेकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर पर नहीं पहुंचा। शनिवार की देर शाम राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर सूचना दी। जहां चौकी ललतों पुलिस ने पहुंच शव को बाहर निकाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.