Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! पंजाब में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, धूल भरी आंधी-तूफान की भी संभावना; मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    Updated: Thu, 17 Apr 2025 07:59 AM (IST)

    पंजाब (Punjab Weather) में मौसम विभाग ने 18 और 19 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। बुधवार को बठिंडा में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा। इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है।

    Hero Image
    पंजाब में शुक्रवार और शनिवार को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब (Punjab Weather) में मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

    अधिकतम तापमान में हुई बढ़ोतरी

    इससे पहले, बुधवार को राज्य के कई जिलों में तेज धूप रही। बठिंडा जिले में सबसे अधिक 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। फरीदकोट में 40.5 डिग्री सेल्सियस और फिरोजपुर में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: बारिश और तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से तीन 3 लोग घायल; 24 घंटे में मौसम फिर लेगा यू-टर्न

    अन्य जिलों का तापमान

    जालंधर में 38.1 डिग्री सेल्सियस, मोगा में 38 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 37.9 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य का औसत तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, 18 और 19 अप्रैल को राज्य के मौसम में बदलाव होगा। इन दिनों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather: झारखंड में आज फिर होगा तेज आंधी-बारिश का प्रहार, 5 जिलों के लिए चेतावनी जारी