Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में आंधी-तूफान के साथ होगी भीषण बारिश, कई जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना; मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    Updated: Thu, 27 Feb 2025 08:31 AM (IST)

    पंजाब (Punjab Weather Update) में पिछले दो दिनों से बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो रही है। कई जिलों में दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने वीरवार और शुक्रवार को पंजाब (Punjab Weather) में तेज हवाओं और बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। कुछ जगहों पर भारी बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है।

    Hero Image
    पंजाब में आंधी, वर्षा और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब (Punjab Weather Update) में पिछले दो दिनों से बूंदबांदी व हल्की वर्षा हो रही है। बुधवार को होशियारपुर, गुरदासपुर, पटियाला, पठानकोट, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा व फरीदकोट में बूंदाबांदी व हल्की वर्षा हुई।

    हालांकि, वर्षा के बाद भी पंजाब (Punjab Weather) के कई जिलों में दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

    दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक

    दिन व रात का तापमान सामान्य से काफी अधिक रहे। पटियाला में दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री व रात का तापमान सामान्य से 6.0 डिग्री अधिक रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: अगले तीन दिनों तक होगी भीषण बारिश, खूब गिरेगी बर्फ; इन 3 जिलों के लोग हो जाएं सतर्क

    इसी तरह फरीदकोट में दिन का तापमान 29.0 डिग्री व रात का तापमान 15.9 डिग्री रहा। दिन का तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री अधिक रहा, जबकि रात का तापमान 3.2 डिग्री अधिक था। फाजिल्का में भी दिन का तापमान 29.4 डिग्री व रात का तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान यहां 6.8 डिग्री ज्यादा था, जबकि रात का तापमान 2.6 डिग्री अधिक था।

    लुधियाना और जालंधर में 28 डिग्री तक पहुंचा तापमान

    उधर बठिंडा में दिन का तापमान 28.1 डिग्री व रात का तापमान 17.5 डिग्री था। दिन का तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री व रात का तापमान सामान्य से 11.7 डिग्री अधिक रहा। लुधियाना व जालंधर में दिन का तापमान 28 डिग्री व रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री व रात का तापमान सामान्रू से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था।

    तेज हवाओं के साथ आज बारिश की संभावना

    दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार व शुक्रवार को पंजाब (Punjab Weather Forecast ) के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

    कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर भी रह सकती है। वहीं, कुछ जगहों पर सामान्य से मध्यम वर्षा, तो कुछ जगहों पर भारी वर्षा व ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से पंजाब (Punjab Weather News) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में फिर लौटी सर्दी, बर्फबारी और बारिश से लुढ़का तापमान; 4 मार्च को करवट लेगा मौसम