पहला कंप्यूटर पार्क बना पहले पंजाब को दिलाया मान, अब शिक्षकों को मिलेगा सम्मान; राष्ट्रीय अवॉर्ड के लिए चयनित
Punjab News लुधियाना में पहला कंप्यूटर पार्क बना पहले राज्य को दिलाया मान अब शिक्षकों को सम्मान मिलेगा। इस वर्ष राज्य के लुधियाना जिले के दो शिक्षकों का नाम राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इनमें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल छपार पक्खोवाल के शिक्षक अमृत पाल सिंह और सतपाल मित्तल स्कूल दुगरी की प्रिंसिपल भूपिंदर गोगिया शामिल हैं।

लुधियाना, जागरण संवाददाता: छह वर्ष पहले स्कूल में पंजाब का पहला कंप्यूटर पार्क बनाने वाले शिक्षक अमृतपाल सिंह शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड से सम्मानित होंगे। इस वर्ष राज्य के लुधियाना जिले के दो शिक्षकों का नाम राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड के लिए चयनित किया गया है।
शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं देने के चलते दोनों शिक्षकों का चयन
इनमें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल छपार पक्खोवाल के शिक्षक अमृत पाल सिंह और सतपाल मित्तल स्कूल दुगरी की प्रिंसिपल भूपिंदर गोगिया शामिल हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं देने के चलते दोनों शिक्षकों का चयन इस राष्ट्रीय अवार्ड के लिए किया गया है। अमृतपाल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल छपार पक्खोवाल के कंप्यूटर फैकेल्टी अमृतपाल सिंह ने स्कूल में वर्ष 2017 में पंजाब का पहला कंप्यूटर पार्क बनाया है।
कंप्यूटर नेटवर्किंग से संबंधित मॉडल्स तैयार किए गए
इसमें कंप्यूटर नेटवर्किंग से संबंधित मॉडल्स तैयार किए गए हैं। इसके अलावा स्कूल में कंप्यूटर लैब भी बनाई है, जिसे थिन क्लाइंट नेटवर्किंग लैब कहा जाता है। विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर से ही संबंधित 30 मोबाइल गेम्स तैयार की है, जिससे पढ़ाई में भी उनकी मदद हो जाती है। अमृतपाल सिंह साल 2006 से शिक्षा क्षेत्र में हैं।
वर्ष 2009 से वह सीनियर सेकेंडरी स्कूल छपार पक्खोवाल में अपनी सेवाएं निभा रहे हैं। साल 2021 में अमृतपाल सिंह को स्टेट अवार्ड भी मिल चुका है। वहीं यूएएस की संस्था खालसा ग्लोबल रिच फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें एक लाख रुपये का पुरस्कार भी मिल चुका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।