विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fraud In Ludhiana: धर्म के नाम पर गैंग ने लाखों का चंदा किया इकट्ठा, लुधियाना में यूपी के सात युवक गिरफ्तार

By Vipin KumarEdited By:
Published: Sun, 04 Jul 2021 12:06 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 04:00 PM (IST)

Fraud In Ludhiana धर्म के नाम पर मुस्लिम समुदाय के लोगों से चंदा इकट्ठा कर ठगी करने वाले गैंग के ...और पढ़ें

धर्म के नाम पर मुस्लिम समुदाय से चंदा वसूला। (सांकेतिक तस्वीर)
धर्म के नाम पर मुस्लिम समुदाय से चंदा वसूला। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Fraud In Ludhiana: धर्म के नाम पर मुस्लिम समुदाय के लोगों से चंदा इकट्ठा कर ठगी करने वाले गैंग के सात सदस्यों थाना डिवीजन नंबर-1 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आराेपिताें के कब्जे से 10 फर्जी रसीद बुक्स, 21,200 रुपये की नगदी, कलर अथाॅरिटी लेटर की 10 काॅपी तथा पांच मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपित शहर के होटलों में रुकते थे। धर्म के नाम पर लोगों से लाखों का चंदा जमा करके अगले शहर की राह पकड़ लेते। उनके खिलाफ साजिश के तहत लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें-Covid Vaccination In Punjab: पंजाब में एक दिन में रिकाॅर्ड 5.14 लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, लुधियाना रहा सबसे आगे

 

उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं आराेपित

एएसआइ गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के गांव अब्दुल्ला पुर निवासी मोहम्मद यक्की, बिजनौर के गांव मिर्जापुर सैद मंडवाली निवासी शमशाद हुस्सैन, अबैद हुस्सैन, सलीम आबास, जरी अख्तर, गाजी आबास तथा अमजद अली के रूप में हुई है। पुलिस ने न्यू शिवपुरी के संतोख नगर निवासी मोहम्मद मुस्तकीम की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।

यह भी पढ़ें-Weather Forecast Punjab: पंजाब में दाे दिन झेलनी होगी भीषण गर्मी, मंगलवार से राहत के आसार

 

ब्राउन रोड स्थित होटल एबीसी में रुके

बयान में उसने बताया कि वह पंजाब में मुसलमानों के मुख्य धार्मिक केंद्र फील्ड गंज स्थित जामा मस्जिद का सचिव है। उन्हें सूचना मिली है कि दूसरे राज्यों से आए कुछ मुसलमान ब्राउन रोड स्थित होटल एबीसी में रुके हुए हैं। उनके पास फर्जी दस्तावेज और रसीदें हैं। वह लोग शहर के विभिन्न इलाकों में धर्म के नाम पर धोखाधड़ी करके चंदा इकट्ठा करते हैं। सूचना के आधार पर दबिश देकर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत से उनका रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह फंड कहां खर्च हाे रहा था इसकी भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-फर्जी काल सेंटर मामले में लुधियाना पुलिस ने 11 और लोगों को किया गिरफ्तार, गिरोह के किंगपिन भी काबू