यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फर्जी काल सेंटर मामले में लुधियाना पुलिस ने 11 और लोगों को किया गिरफ्तार, गिरोह के किंगपिन भी काबू
फर्जी काल सेंटर मामले में लुधियाना पुलिस के साइबर सेल व सीआइए-1 की टीमों ने 11 और लोगों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

लुधियाना, जागरण संवाददाता। फर्जी काल सेंटर मामले में लुधियाना पुलिस के साइबर सेल व सीआइए-1 की टीमों ने 11 और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार 11 लोगों में से नौ को खरड़ के किराये के एक अपार्टमेंट से पकड़ा गया है। यह सभी गुजरात के रहने वाले हैं। इनमें गिरोह का किंगपिन प्रतीक, पीनाक, ध्रुव मेहता और जिगर शामिल हैं। यह लोग अन्य स्थानों पर फर्जी काल सेंटर चलाते हैं।
इनका लुधियाना के फर्जी काल सेंटर से भी संबंध है। यह लोग इन्हें आर्थिक और तकनीकी रूप से मदद करते थे। जैसे फर्जी बैंक अकाउंट, हवाला के जरिये पैसा लाना, अमेरिका, इंग्लैंड और कनाडा के नागरिकों के साथ संपर्क करना। इसके अलावा यह लुधियाना के फर्जी काल लेंटर के सरगना को ट्रेनिंग भी देते थे। पुलिस ने इनके पास से 11 लैपटाप, एक आइपैड, 18 मोबाइल, एक फाच्र्यूनर कार, एक लाख नकदी और सोने के गहने जब्त किए हैं।
मोहाली में भी आपरेट हो रहा था ऐसा फर्जी काल सेंटर
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इसी तरह के तरीके से एक माड्यूल मोहाली में आपरेट हो रहा था। यहां भी आरोपित खुद को टैक्स या इंश्योरेंस अथारिटी के रूप में बताकर विदेशी नागरिकों को फोन कर धोखाधड़ी कर रहे थे। लोगों को लोकल बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने को कहा जाता था और उस पैसों को हवाला के मार्फत भारत में लाया जाता था। इसके लिए आरोपित बिटकाइन जैसी क्रिप्टोकरंसी का उपयोग करते थे।
साफ्टवेयर व सर्वर मुहैया करवाने वाला दिल्ली में पकड़ा
इसके अलावा दिल्ली के छत्तरपुर क्षेत्र में छापामारी की गई है। वहां से वैभव गुप्ता नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वह लुधियाना के फर्जी काल सेंटर की रीढ़ था और साफ्टवेयर, वीआइओपी काङ्क्षलग के लिए सर्वर, काल डायलर, कालिंग मिनट जैसी सुविधाएं मुहैया करवाता था। वह इसके लिए हर महीने मोटी रकम लेता था।
शाम नगर से हवाला कारोबारी भी पकड़ा
लुधियाना पुलिस ने धोखाधड़ी के इस धंधे में शामिल सचिन पटेल नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। वह लुधियाना के शाम नगर का रहने वाला है और हवाला के जरिये पैसा इन्हें पहुंचाता था। मूल रूप से वह भी गुजरात का रहने वाला है। उसके पास से 27 लाख रुपये की हवाला राशि भी जब्त की गई है। उसने अहमदाबाद के पाश इलाके में कई फ्लैट््स भी लिए हैं, जहां से सारा कारोबार करता था। मामले की जांच अभी जारी है। कई बड़े लिंक की इसमें छानबीन की जा रही है।
