विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Covid Vaccination In Punjab: पंजाब में एक दिन में रिकाॅर्ड 5.14 लाख लोगों को लगी वैक्सीन, टाॅप पर लुधियाना

By Vipin KumarEdited By:
Published: Sun, 04 Jul 2021 09:32 AM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 03:41 PM (IST)

Covid Vaccination In Punjab पंजाब में काेविड के खतरे के बाद वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज हाे गई है। लुधियाना में ...और पढ़ें

लुधियाना में एक सेंटर पर वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ी भीड़। (जागरण)
लुधियाना में एक सेंटर पर वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ी भीड़। (जागरण)

जागरण टीम, लुधियाना/चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब (Punjab) में चार दिन वैक्सीन (vaccine) की कमी के कारण प्रभावित हुए टीकाकरण अभियान (vaccination campaign) में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई गई वैक्सीन के बाद शनिवार को एक दिन में पंजाब में रिकाॅर्ड 5.14 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ। लुधियाना, जालंधर और होशियारपुर में 50-50 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई।

लुधियाना (Ludhiana) में सबसे ज्यादा 82677 लोगों काे वैक्सीन लगाई गई। लुधियाना के अलावा पटियाला, होशियारपुर, मुक्तसर, गुरदासपुर, मोहाली, कपूरथला और पठानकोट जिलों में निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा टीकाकरण हुआ। गाैरतलब है कि पंजाब में काेराेना (Corona) का खतरा कम हाेने के बाद टीकाकरण (vaccination) की रफ्तार तेज हाे गई है। अब लाेग भी वैक्सीन (Vaccine) लगवाने में उत्साह दिखा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Power Crisis In Punjab: लुधियाना के उद्यमियाें की चेतावनी- कैप्टन साहब ले लो फैक्ट्री की चाबियां; बंद करने की आ रही नौबत

पंजाब में अब तक 78 लाख वैक्सीन की दी जा चुकी हैं खुराकें

कोविड टीकाकरण के स्टेट नोडल अधिकारी विकास गर्ग ने बताया कि पंजाब में अब तक वैक्सीन की 78 लाख खुराकें दी जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Chief Minister Captain Amarinder Singh) और सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू (Health Minister Balbir Singh Sidhu) की ओर से प्रशासनिक व सेहत विभाग के अधिकारियों को प्रोत्साहित किए जाने के बाद लोगों ने भी टीकाकरण को लेकर उत्साह दिखाया है। टीकाकरण की इस रफ्तार से कोरोना पर जीत हासिल करने में मदद मिलेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) से भी अपील की गई है कि वैक्सीन की सप्लाई में और तेजी लाई जाए। सारा डाटा कोविन एप (covin app) पर अपलोड (Upload) किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-Ludhiana Covid Vaccination Centers LIST: लुधियाना में रविवार काे इन जगहों पर हाेगी वैक्सीनेशन, जानिए

- कहां कितना टीकाकरण

-लुधियाना 82677

-होशियारपुर 77970

-जालंधर 62300

-अमृतसर 43521

-गुरदासपुर 40970

-पटियाला 37833

-बठिंडा 23360

यह भी पढ़ें-फर्जी काल सेंटर मामले में लुधियाना पुलिस ने 11 और लोगों को किया गिरफ्तार, गिरोह के किंगपिन भी काबू