यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ludhiana Covid Vaccination Centers LIST: लुधियाना में रविवार काे इन जगहों पर हाेगी वैक्सीनेशन, जानिए
Ludhiana Covid Vaccination Centers LIST शहर में काेराेना के मामले कम हाेने के साथ ही वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज हाे ...और पढ़ें

लुधियाना, जासं। Ludhiana Covid Vaccination Centers LIST : शहर में काेराेना के मामले कम हाेने के साथ ही वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज हाे गई है। कोविशील्ड वैक्सीन का स्टाॅक पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने शनिवार से दो दिन का वैक्सीनेशन महाअभियान शुरू किया है। हालांकि प्रशासन ने पहले दिन ही रिकाॅर्ड वैक्सीनेशन कर ली। रविवार को 35 केंद्रों पर वैक्सीनेशन होगी। इन केंद्रों पर सभी उम्र के लोगों (18 साल से ज्यादा) की वैक्सीनेशन होगी। इनमें कुछ सेंटर लुधियाना शहर और बाकी जिले के हैं।
रविवार को इन वैक्सीनेशन केंद्रों पर होगा टीकाकरण
गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल भौरा, सतसंग घर टिब्बा रोड, सीआईसीयू कांप्लेक्स फोकल प्वाइंट, गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स सिविल लाइंस, यूसीपीएमए कैंपस गिल रोड, मां वैष्णो देवी मंदिर आत्म नगर, सीनियर सिटीजन भवन फेज-2 दुगरी, राम भवन धर्मशाला सीता नगर, कम्युनिटी सेंटर सनातन मंदिर के पास माडल ग्राम, जीएएच माडल ग्राम, यूसीएचसी जवद्दी, यूसीएचसी सुनेत, गुरुद्वारा बीआरएस नगर ब्लाक ई, गुरुद्वारा बीआरएस नगर ब्लाक जे, गुज्जु मंदिर गुरदेव नगर, गुरुद्वारा सराभा नगर, सिविल अस्पताल जगराओं, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स जगराओं, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्वायज जगराओं, संत निरंकारी भवन जगराओंं, निरंकारी भवन डेहलों, दंडी स्वामी मंदिर गांव नाथ, गुरुद्वारा साहिब गांव नाथ, शक्ति देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टियां बेट, गांव उप्पल, राधा स्वामी सतसंग घर गौंसगढ़, प्राइमरी स्कूल भामियां खुर्द, राधा स्वामी सतसंग घर हंबड़ा रोड, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर कूमकलां, एनेक्सी हाल साहनेवाल, राधास्वामी सत संग घर साहनेवाल, शिव शक्ति मंदिर 33 फुटा रोड, राधा स्वामी सतसंग घर मुंडिया, हिमगिरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुंडिया कलां और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढंडारी खुर्द।
शनिवार काे एक दिन में रिकाॅर्ड 82677 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीनेशन में में लुधियाना जिला रोज नए रिकार्ड बना रहा है। सूबे में सबसे पहले 10 लाख वैक्सीन लगाने का रिकाॅर्ड लुधियाना जिले ने अपने नाम किया वहीं शनिवार को एक दिन में 308 वैक्सीनेशन कैंप लगाकर एक दिन में सबसे ज्यादा कैंप लगाने का रिकाॅर्ड भी अपने नाम कर दिया। शनिवार को एक और सबसे बड़ा रिकाॅर्ड लुधियाना जिले ने बनाया। सूबे में एक दिन में सबसे ज्यादा 82677 लोगों को वैक्सीन लगाई गई जो कि अपने आप में एक रिकाॅर्ड बन गया। प्रशासन ने शनिवार व रविवार दो दिन में 80 हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था लेकिन एक ही दिन में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने रिकार्ड तोड़ वैक्सीनेशन के लिए जिलावासियों को बधाई दी और कहा कि तीसरी वेब से बचने के लिए यही सबसे बड़ा हथियार है। डीसी ने पार्षद ममता आशू को भी डोर स्टेप पर वैक्सीनेशन शुरू करने के लिए बधाई दी है।
