Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब लुधियाना से दिल्ली जाना आसान, 3 साल बाद साहनेवाल एयरपोर्ट पर आज से शुरू हो रही Flights; ये है पूरा शेड्यूल

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 11:37 AM (IST)

    Ludhiana to Delhi Flight तीन साल पहले कोविड के समय लुधियाना से दिल्ली के लिए विमान सेवा बंद हो गई थी। बुधवार को साहनेवाल एयरपोर्ट से फिर से यह सेवा शुरू हो रही है। दोपहर बाद 355 बजे विमान साहनेवाल एयरपोर्ट पर उतरेगा और 425 बजे हिंडन एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगा। कोविड के चलते फ्लाइट्स को बंद कर दिया गया था।

    Hero Image
    तीन साल बाद साहनेवाल एयरपोर्ट पर आज से शुरू हो रही Flights (फाइल फोटो)

    लुधियाना, जागरण संवाददाता। Ludhiana to Delhi Flight: लुधियाना से दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है। साहनेवाल एयरपोर्ट (Sahnewal Airport) पर आज से लुधियाना से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। तीन साल पहले कोविड ( Covid-19) के समय लुधियाना से दिल्ली के लिए विमान सेवा ( Flights Service) बंद हो गई थी। बुधवार को साहनेवाल एयरपोर्ट से फिर से यह सेवा शुरू हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) होंगे मुख्य अतिथि

    दोपहर बाद 3:55 बजे फ्लाइट साहनेवाल एयरपोर्ट पर उतरेगी और 4:25 बजे हिंडन एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) हिंडन से साहनेवाल की शुरुआती उड़ान में मुख्य अतिथि होंगे। लुधिायना से राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा सम्मानित अतिथि होंगे। 19 सीटों वाले विमान के साथ बिग चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड को उड़ान भरने की इजाजत मिली है।

    तीन साल पहले बंद कर दी गई थी सेवा

    उड़ान में 1 घंटा 15 मिनट का समय लगेगा। उल्लेखनीय है कि एक सितंबर, 2017 को पहले दौर में लुधियाना-दिल्ली-लुधियाना उड़ान एलायंस एयर को सौंपी गई थी। तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद 31 अगस्त, 2020 को यह उड़ान बंद कर दी गई थी। तब से, साहनेवाल एयरपोर्ट से कोई घरेलू उड़ान नहीं थी।

    सप्ताह में पांच दिन उड़ाव भरेगी फ्लाइट

    हवाई सेवा को शुरू करवाने में राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा की अहम भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि उड़ान सप्ताह में पांच दिन, सोमवार से शुक्रवार तक संचालित होगी। अक्टूबर के अंत से इसे सभी सात दिन संचालित किया जाएगा। 10 सितंबर से हिंडन को बठिंडा से भी जोड़ दिया जाएगा। अरोड़ा ने कहा कि यह तो केवल शुरुआत है। हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का काम पूरा होने के बाद इसमें और तेजी आएगी। कुछ माह बाद वहां से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।