विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुशखबरी: लुधियाना से दिल्ली के लिए तीन साल बाद शुरू हुई हवाई सेवा, साहनेवाल से इस दिन उड़ान भरेगी पहली फ्लाइट

By Jagran NewsEdited By: Gurpreet Cheema
Published: Mon, 04 Sep 2023 01:10 PM (IST)

लुधियाना से दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल छह सितंबर से साहनेवाल हवाई अड्डे के लिए उड़ानें 6 ...और पढ़ें

साहनेवाल से दिल्ली के लिए 6 सितंबर से फ्लाइट शुरू होंगी।
साहनेवाल से दिल्ली के लिए 6 सितंबर से फ्लाइट शुरू होंगी।

HighLights

  1. लुधियाना से दिल्ली के लिए फिर उड़ान भरेगी फ्लाइट
  2. 31 अगस्त, 2020 को यह उड़ान बंद कर दी गई थी
  3. दस सितंबर से हिंडन को बठिंडा से भी जोड़ दिया जाएगा

लुधियाना, जागरण संवाददाता। Ludhiana to Delhi Flight: लुधियाना से राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा के प्रयासों और उड़ान योजना के तहत साहनेवाल हवाई अड्डे के लिए उड़ानें 6 सितंबर से फिर से शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि पहली फ्लाइट 6 सितंबर को सुबह 9:25 बजे दिल्ली के हिंडन हवाई अड्डे से उड़ान भरेगी और सुबह 10:50 बजे साहनेवाल हवाई अड्डे पर पहुंचेगी।

पहली फ्लाइट से सांसद संजीव अरोड़ा हिंडन भी करेंगे सफर

वापसी उड़ान सुबह 11:10 बजे साहनेवाल से रवाना होगी और दोपहर 12:25 बजे हिंडन पहुंचेगी। इस फ्लाइट में सांसद संजीव अरोड़ा हिंडन से लुधियाना के लिए रवाना होंगे। हिंडन से साहनेवाल की उद्घाटन उड़ान में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि होंगे और अरोड़ा विशेष अतिथि होंगे। आपको बता दें कि 16 अगस्त को राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने उड़ान स्कीम के तहत साहनेवाल हवाई अड्डे के लिए फ्लाइट शुरू करने के लिए राजीव बांसल सचिव एमओसीए को पत्र लिखा था।

पांच दिन के लिए संचालित की जाएगी फ्लाइट

अरोड़ा ने बताया कि लुधियाना से दिल्ली और दिल्ली से लुधियाना चलने वाली फ्लाइट सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक संचालित होगी। अक्टूबर के अंत से सभी सातों दिन उड़ान संचालित होगी। दस सितंबर से हिंडन को बठिंडा से भी जोड़ दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एक सितंबर 2017 को पहले दौर में लुधियाना-दिल्ली-लुधियाना उड़ान एलायंस एयर को सौंपी गई थी।

हालांकि, तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद 31 अगस्त, 2020 को यह उड़ान बंद कर दी गई थी। तभी से लुधियाना से कोई घरेलू उड़ान सुचारू नहीं थी। इसके बाद से राज्यसभा सदस्य अरोड़ा इस उड़ान को फिर से शुरू करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे थे।

उन्होंने इस मामले को कई मंचों पर उठाया था। इस वर्ष 16 अगस्त को अरोड़ा ने उड़ान योजना के तहत साहनेवाल हवाई अड्डे के लिए उड़ानें फिर से शुरू करने के संबंध में मिनिस्टर आफ सिविल एविएशन (एमओसीए) के सचिव राजीव बंसल को पत्र लिखा था।