Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में ठंड का प्रकोप जारी, फरीदकोट का तापमान पहुंचा शून्य डिग्री; धुंध के कारण विजिबिलिटी में समस्या

    Updated: Tue, 28 Jan 2025 08:00 AM (IST)

    पंजाब में कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं मिली है। प्रदेश में फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जालंधर में सीजन की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। धुंध के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से कम पहुंच गई थी। बदलते मौसम में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ने का खतरा है।

    Hero Image
    पंजाब में ठंड का कहर जारी है।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पहाड़ों पर बर्फबारी व चल रही ठंडी हवाओं के कारण पंजाब (Punjab Weather Update) में सोमवार को कड़ाके की ठंड रही। फरीदकोट राज्य में सबसे ठंडा रहा।

    यहां का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रहा। मोगा में 1.8, जालंधर में 2.0 और फाजिल्का में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, धूप निकलने से दिन में ठंड से राहत रही।

    सीजन की सबसे ठंडी रात, तापमान 02 डिग्री सेल्सियस

    वहीं, जालंधर (Punjab Weather Update) में सीजन की सबसे ठंडी रात रही। तीन दिन से लगातार दिन के समय मौसम साफ रह रहा था और कड़ी धूप निकल रही थी। वहीं, सुबह और कहीं-कहीं रात के समय घनी धुंध पड़ रही है। सोमवार सुबह के समय घनी धुंध पड़ी। दिन में धूप निकलने के साथ-साथ शीत लहर भी चली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- जम्मू में चटक धूप तो कश्मीर में बर्फीली हवा से ठिठुरन, 29 जनवरी से 2 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार

    रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। वहीं, अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चार साल के बाद आज ही के दिन न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    धुंध के कारण विजिबिलिटी पहुंची 50 मीटर से कम

    इससे पहले 2021 में न्यूनतम तापमान दो डिग्री रिकार्ड किया गया था। सोमवार सुबह सात बजे तेज शीतलहर चल रही थी और धुंध भी पड़ी हुई थी। धुंध के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी 100 मीटर तक थी। सुबह साढ़े नौ बजे एकाएक बाहरी क्षेत्रों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई थी। हालांकि, दस बजे के बाद धूप ने असर दिखाना शुरू कर दिया और दिन भर तीखी धूप रही।

    बदलते मौसम में बढ़ सकती हैं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां

    उधर, डॉ. कपिल गुप्ता का कहना है कि पंजाब के मौसम (Punjab Weather Update) में निरंतर परिवर्तन आ रहा है। कभी तापमान घट रहा है और कभी बढ़ रहा है। ऐसे में खासकर बच्चों और बड़े-बूढ़ों का खास ध्यान रखना चाहिए।

    उन्हें बिगड़ते मौसम की वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में अभी एकदम से गर्म कपड़े नहीं उतारने चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आने पर तुरंत डॉक्टरी जांच करवाकर ही दवा लें।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, कल से बर्फबारी और बारिश की संभावना; कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी