विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, कल से बर्फबारी और बारिश की संभावना; कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

Published: Tue, 28 Jan 2025 07:25 AM (GMT+05:30)

Himachal Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदलने के आसार हैं। बुधवार यानी ...और पढ़ें

कल से फिर हिमाचल में वर्षा और हिमपात की संभावना (फाइल फोटो)
कल से फिर हिमाचल में वर्षा और हिमपात की संभावना (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कल व पहली फरवरी को सक्रिय होंगे दो नए पश्चिमी विक्षोभ
  2. ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी में शीतलहर की चेतावनी
  3. इस महीने कम बारिश होने से किसान- बागवान परेशान

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather News प्रदेश में 29 जनवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। पहला 29 जनवरी और दूसरा पहली फरवरी को सक्रिय होगा। इस दौरान वर्षा व हिमपात का पूर्वानुमान जताया है। 30 जनवरी तक अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में वर्षा होगी, जबकि 31 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम प्रतिकूल रहेगा।

इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी

वहीं, मौसम विभाग ने ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिला में शीतलहर की चेतावनी दी है। इन जिलों में रात और सुबह के समय ठंडी हवाएं चलने से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। शीतलहर की वजह से मैदानी क्षेत्रों में रातें ठंडी हैं। शिमला में रात का तापमान भी निरंतर बढ़ रहा है।

इस महीने कम हुई है बारिश

पूरे राज्य में जनवरी के दौरान सूखे जैसे हालात रहे हैं। हिमपात नहीं होने से किसान और बागबान परेशान हैं। माह में अब तक सामान्य से 78 प्रतिशत कम वर्षा हुई। पर्यटन उद्योग पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में पहली से 26 जनवरी तक 66.4 मिलीमीटर सामान्य वर्षा होनी चाहिए थी, मगर मात्र 14.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है। इससे पहले मानसून सीजन में भी सामान्य से 19 प्रतिशत कम वर्षा हुई थी।

अक्टूबर और नवंबर में भी सामान्य से 98 प्रतिशत कम वर्षा हुई थी। दिसंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में अच्छी वर्षा और हिमपात हुआ था, लेकिन अंतिम सप्ताह के बाद से अधिकांश हिस्सों में वर्षा नहीं हुई।

सामान्य रही रेल व हवाई सेवा

सोमवार को शिमला के जुब्बड़हट्टी स्थित हवाई अड्डे से दोनों उड़ानें हुईं। कांगड़ा के गगल स्थित हवाई अड्डे से भी सभी छह उड़ानें हुईं। वहीं, कालका से शिमला जाने वाली छह ट्रेनें निर्धारित समय रवाना हुईं।

यह भी पढ़ें- गजब! बिना पानी के सप्लाई के ही विभाग ने थमा दिए 20 हजार तक के बिल, ठियोग से सामने आया हैरान करने वाला मामला

कहां कितना रहा तापमान

शहर न्यूनतम अधिकतम
शिमला 9.6 16.8
सुंदरनगर 1.8 24.4
भुंतर 0.3 23.6
ऊना 0.6 26.6
नाहन 7.0 17.7

केलंग

-7.9 5.0

कांगड़ा

4.2 23.6

मंडी

2.3 22.8

बिलासपुर

2.0 23.2

हमीरपुर

1.3 23.8

कुफरी

6.9 11.8

ताबो

-10.4 14.4

बजौरा

0.5 22.9

सेऊबाग

0.5 21.2

यह भी पढ़ें- हमीरपुर-मारंडा सड़क का होगा चौड़ीकरण, टू लेन बनाने की योजना; केंद्र से स्वीकृति मिलते ही शुरू हो जाएगा काम