Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले दो दिन धुंध की सफेद चादर में लिपटेगा पंजाब, तापमान में हुई 4 डिग्री तक गिरावट; फाजिल्का रहा सबसे ठंडा

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 08:32 AM (IST)

    पंजाब में अगले दो दिनों तक घनी धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज यानी शुक्रवार को पंजाब के ज्यादातर हिस्सों और शनिवार कुछ-कुछ जगहों पर घनी धुंध पड़ने की संभावना है। फाजिल्का में सबसे कम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने 18 जनवरी तक घनी धुंध का अलर्ट जारी किया है।

    Hero Image
    पंजाब में अगल दो दिन तक घनी धुंध का अलर्ट। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में अगले दो दिनों तक घनी धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज यानी शुक्रवार को पंजाब के ज्यादातर हिस्सों और शनिवार कुछ-कुछ जगहों पर घनी धुंध पड़ने की संभावना है।

    फाजिल्का रहा सबसे ठंडा

    वीरवार सुबह के समय अधिकतर जिलों में सुबह धुंध छाई रही। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही। वीरवार जिला फाजिल्का सबसे कम रहा। जहां न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    यह भी पढ़ें- बर्फबारी से कश्मीर में ठिठुरन बढ़ी, गुलमर्ग बना घाटी का सबसे ठंडा इलाका; -7 डिग्री पहुंचा तापमान

    इसके बाद जिला बठिंडा का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर का 5.7 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर और फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, जिला पठानकोट का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में रहा सबसे अधिक तापमान

    जिला लुधियाना का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद मोहाली का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का 18 डिग्री सेल्सियस, फाजिल्का का 17.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट का 17.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

    चौबीस घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने 18 जनवरी तक घनी धुंध का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 19 जनवरी को राज्य के कुछ कुछ हिस्सों में धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    हिमाचल में बर्फबारी के तापमान में गिरावट

    वहीं, हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। बुधवार रात से प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा का क्रम शुरू हो गया। हिमपात व वर्षा के बीच प्रदेश में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी तक सक्रिय रहने की संभावना है।

    इतना ही नहीं, घने कोहरे की वजह से शिमला के जुब्बड़हट्टी स्थित एयरपोर्ट से दो उड़ानें नहीं हो पाईं। कुल्लू के भुंतर से दो व कांगड़ा के गगल स्थित एयरपोर्ट से सभी छह उड़ानें हुईं। भुंतर से एयर इंडिया एयरलाइंस की एक उड़ान दिल्ली व दूसरी जयपुर के लिए हुई। यहां से चार उड़ानें होती हैं।

    वहीं, पंजाब में पड़ रही धुंध के कारण दो ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। कालका से शिमला जाने वाली छह ट्रेनें निर्धारित समय पर स्टेशन से रवाना हुईं।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में आज भी छाएगा घना कोहरा, 18 जनवरी से फिर से वर्षा के आसार; मौसम विभाग ने दी चेतावनी