Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में आज भी छाएगा घना कोहरा, 18 जनवरी से फिर से वर्षा के आसार; मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 08:03 AM (IST)

    Haryana Weather उत्तर भारत में मौसम ने फिर से करवट बदली है। हरियाणा (Rain in Haryana) के कई जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। वहीं हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और पंजाब में घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई सड़कें और हवाई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। घने कोहरे को लेकर हरियाणा के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

    Hero Image
    हरियाणा में घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

    जागरण संवाददाता, हिसार। हिमाचल में बर्फबारी ने दिन में ठिठुरन बढ़ा दी है। हालांकि, बादलवाही के चलते रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    वीरवार सुबह तक अंबाला, करनाल, रोहतक, हिसार, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जींद, पानीपत, सिरसा, झज्जर, बहादुरगढ़ में वर्षा हुई। अन्य क्षेत्रों में घना कोहरा छाया। मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

    कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

    कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, युमनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी में येलो अलर्ट रहेगा। 18 जनवरी को भी वर्षा के आसार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में भारी बर्फबारी से गिरा तापमान, 172 सड़कें बंद; प्रशासन ने यात्रा से बचने की दी सलाह

    पंजाब में घनी धुंध से दृश्यता शून्य, विमान सेवाएं रहीं प्रभावित

    पंजाब के अधिकतर जिलों में वीरवार की सुबह घनी धुंध छाई रही। कई जिलों में दृश्यता शून्य तक रही। धुंध का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा। अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह चार बजे मिलान से आने वाली न्योज की उड़ान को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। एलाइंस एयर की शिमला उड़ान रद रही। इसके अलावा देश-विदेश की आठ फ्लाइट्स निर्धारित समय से देरी से रवाना हुईं।

    हिमाचल प्रदेश में 172 सड़कें बंद

    वहीं, बात करें हिमाचल प्रदेश की तो हिमाचल में मनाली सहित कई क्षेत्रों बुधवार रात से हिमपात शुरू हुआ, जो वीरवार दोपहर बाद तीन बजे तक जारी रहा। वीरवार को अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद रही। कुफरी, नारकंडा के लिए बसों की आवाजाही बंद रही। कुफरी से फागू के आवागमन के लिए दोपहर तक चार पहिया वाहनों को ही अनुमति दी गई।

    हिमाचल में करीब 172 सड़कें बंद हैं, जिनमें से कुल्लू जिला में दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 30 सड़कें बंद हैं। चंबा जिले में 54 सड़कें बंद हैं। 47 ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं।

    शिमला से उड़ानें नहीं

    वहीं, शिमला के जुब्बड़हट्टी स्थित एयरपोर्ट से दो उड़ानें नहीं हो पाईं। कुल्लू के भुंतर से दो व कांगड़ा के गगल स्थित एयरपोर्ट से सभी छह उड़ानें हुईं। भुंतर से एयर इंडिया एयरलाइंस की एक उड़ान दिल्ली व दूसरी जयपुर के लिए हुई। यहां से चार उड़ानें होती हैं।

    वहीं, पंजाब में पड़ रही धुंध के कारण दो ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। दिल्ली से ऊना, अंब-अंदौरा व दौलतपुर आने वाली हिमाचल एक्सप्रेस एक घंटा नौ मिनट व वंदे भारत एक्सप्रेस छह मिनट देरी से आई। कालका से शिमला जाने वाली छह ट्रेनें निर्धारित समय पर स्टेशन से रवाना हुईं।

    यह भी पढ़ें- बर्फबारी से कश्मीर में ठिठुरन बढ़ी, गुलमर्ग बना घाटी का सबसे ठंडा इलाका; -7 डिग्री पहुंचा तापमान