Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब का चर्चित अनाज ढुलाई घाेटालाः पूर्व मंत्री आशु 84 दिन से पटियाला जेल में बंद; जानिए अब तक का घटनाक्रम

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 23 Nov 2022 02:36 PM (IST)

    Punjab Grain Lifting Scam Inside Story पंजाब में अनाज लिफ्टिंग घाेटाले का मामला एक बार फिर गर्मा गया है। लुधियाना में 2 अफसराें की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने अब अन्य आराेपिताें पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

    Hero Image
    Punjab Grain Lifting Scam: पंजाब का चर्चित अनाज लिफ्टिंग घाेटाला। (फाइल फाेटाे)

    आनलाइन डेस्क, लुधियाना। Punjab Grain Lifting Scam: पंजाब का बहुचर्चित अनाज ढ़ुलाई घाेटाला एक बार फिर चर्चा में हैं। इस मामले में पिछले 84 दिन से पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु पटियाला सेंट्रल जेल में बंद है। जिला अदालत से लेकर हाई कोर्ट तक उनकी जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं। आशु को विजिलेंस ने 22 अगस्त को गिरफ्तार किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवांशहर, फरीदकोट और फिरोजपुर में भी अनाज ढुलाई घोटाले से संबंधित केस दर्ज होने के बाद से आशु की मुश्किलें और बढ़ गई थीं। इस मामले में मंगलवार काे काे दो डीएफएससी (DFSC)  काे गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस का आराेप है कि इस मामले में दाेनाें ने रिश्वत ली है। बुधवार दाेपहर के बाद आराेपिताें काे अदालत में पेश किया जाएगा। आइए जानते हैं घाेटाले का पूरा घटनाक्रम।

    क्या है अनाज ढुलाई घाेटाला

    • 16 अगस्त 2022 को दर्ज हुआ अनाज ढुलाई मामला
    • 19 अगस्त को विजिलेंस ने किया नामजद
    • 22 अगस्त को सैलून से पुलिस ने उठाया
    • 23 अगस्त पेश कर पुलिस रिमांड पर लिए भारत भूषण आशु
    • 01 सितंबर को पटियाला जेल भेजे गए आशु
    • 17 अक्तूबर को ठेकेदार जगदीप भाटिया, जगरूप सिंह, अनिल जैन आदि की जमानत याचिका खारिज
    • 15 नवंबर को विजिलेंस ने अदालत में पेश किया चालान
    • 22 नवंबर को 2 डीएफएससी सुखविंदर सिंह और हरवीन कौर गिरफ्तार

    किस पर क्या है आराेप

    • 1. तेलू राम : अनाज ढुलाई का ठेका लेने के लिए दोपहिया वाहनों के नंबर देकर हेराफेरी की। उसने अन्य आरोपितों के साथ मिलकर करोड़ों रुपये की सरकार को चपत लगाई।
    • 2. भारत भूषण आशु : आरोप है कि उनके मंत्री रहते हुए विभाग में यह सब कुछ हुआ। वह भी इसमें संलिप्त थे।
    • 3. कृष्ण लाल धोतीवाला : इस पर आरोप है कि उसने दूसरे राज्यों से लाए गए अनाज को अपने गोदाम में रखा और पंजाब के अनाज में मिलाकर आगे बेच दिया
    • 4. आढ़ती अनिल जैन : इस पर आरोप है कि उसने कृष्ण धोतीवाला का साथ दिया। इसने भी दूसरे राज्यों से लाए गए अनाज को अपने शैलर में लगाया।
    • 5. डीएफएससी सुखविंदर सिंह : ठेकेदार तेलू राम को फायदा पहुंचाने के बदले दो लाख रुपये और आइफोन रिश्वत में लिया।
    • 6. डीएफएससी हरवीन कौर : अनाज ढुलाई के टेंडर के आवंटन के समय तेलू राम का पक्ष लेने के लिए तीन लाख रुपये लिए।

    यह भी पढ़ें-Punjab Weather Update: शिमला से ठंडा पठानकोट और जालंधर, पारा 5.4 डिग्री तक आया; जानिए IMD का ताजा अलर्ट

    यह भी पढ़ें-Punjab Industry: चीन के सस्ते आयात ने प्लाईवुड इंडस्ट्री की ताेड़ी कमर, 25 % घरेलू बाजार पर ड्रैगन का कब्जा

    comedy show banner
    comedy show banner