Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather Update: शिमला से ठंडा पठानकोट और जालंधर, पारा 5.4 डिग्री तक आया; जानिए IMD का ताजा अलर्ट

    By Asha Rani Edited By: Vipin Kumar
    Updated: Wed, 23 Nov 2022 09:59 AM (IST)

    Punjab Weather Update पंजाब में ठंड की दस्तक हाे गई है। राज्य के कई शहराें में तापमान 5.4 डिग्री तक आ गया है। बुधवार काे पठानकाेट और जालंधर जिले में काेहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम रही।

    Hero Image
    Punjab Weather Update: पंजाब में बढ़ रही ठिठुरन। (फाइल फाेटाे)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update: पंजाब में अब ठंड का टॉर्चर शुरू हो गया है। पिछले तीन दिन से कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को पठानकोट व जालंधर सबसे ठंडा रहा। जहां तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रही। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान इतना नीचे तक आया है। इन दोनों जिलों में सुबह कोहरा भी छाया रहा। इसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम रही। इसके साथ ही कई शहराें का एक्यूआइ भी कम हाेने लगा है। अब प्रदूषण का स्तर काफी कम हाे गया है। आज शिमला का न्यूजनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस जबकि 19.4 डिग्री रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य में अगले एक हफ्ते तक मौसम रहेगा शुष्क

    पंजाब के अन्य जिलों में भी पारा कम रहा। रोपड़ में तापमान 6.1 डिग्री,फरीदकोट में 6.8 डिग्री, पटियाला में 6.9 डिग्री, जालंधर में 7.5 डिग्री, होशियारपुर में 7.1 डिग्री, मुक्तसर में 7.3 डिग्री, लुधियाना में 8.3 डिग्री, अमृतसर में 8.1 डिग्री, गुरदासपुर में 8.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब में अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के कई इलाकाें में हिमपात के चलते मैदानी इलाकाें में ठिठुरन बढ़ गई है। आने वाले दिनाें में सर्दी और बढ़ सकती है।

    रातें हाेने लगी ठंडी

    राज्य में माैसम की करवट के साथ ही अब रात का तापमान लगातार गिरना शुरू हाे गया है। अगले हफ्ते से दिन व रात के तापमान में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। इसके साथ कोहरा भी गिरेगा। वहीं लुधियाना की सड़काें पर सुबह के समय कम ट्रैफिक रहता है। लाेग घराें से कम ही बाहर निकल रहे हैं। डाक्टराें का कहना है कि बच्चाें और बुजुर्गाें काे सुबह के समय घर पर ही रहना चाहिए।

    यह भी पढ़ें-Power Cut in Ludhiana: शहर के कई इलाकाें में आज बिजली सप्लाई रहेगी बाधित, सर्दी में भी लग रहे कट

    पंजाब के बड़े शहराें का एक्यूआइ

    • अमृतसर - 141
    • बठिंडा - उपलब्ध नहीं
    • जालंधर - 110
    • लुधियाना - 137
    • मंडी गोबिंदगढ़ - 229
    • पटियाला - 85

    यह भी पढ़ें-चंडीगढ़ में श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात: मोहम्मद शरीक से युवती ने बनाई दूरी तो गला दबाकर कर दी हत्या