Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Politics: संजय तलवाड़ लुधियाना शहरी व मेजर सिंह देहात के जिला अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस ने जारी की सूची

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 19 Nov 2022 07:33 PM (IST)

    Punjab Politics संजय तलवाड़ काे लुधियाना शहरी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लंबे समय से जिला अध्यक्षाें की नियुक्ति की मांग की जा रही थी। इसके अलावा लखबीर सिंह लक्खा काे खन्ना की जिम्मेदारी दी गई है।

    Hero Image
    Punjab Politics: राज्य के जिला प्रधानों की सूची जारी।

    आनलाइन डेस्क, लुधियाना/चंडीगढ़। Punjab Politics: पंजाब कांग्रेस ने शनिवार काे राज्य के जिला प्रधानों की सूची जारी कर दी है। इसके तहत संजय तलवाड़ (Sanjay Talwar) काे लुधियाना शहरी (Ludhiana Urban) और मेजर सिंह मुल्लांपुर काे लुधियाना देहात (Ludhiana Rural) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लंबे समय से जिला अध्यक्षाें की नियुक्ति की मांग की जा रही थी। इसके अलावा लखबीर सिंह लक्खा (Lakhvir singh lakha) काे खन्ना की जिम्मेदारी दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधानसभा हलका पूर्वी से कांग्रेस प्रत्याशी तलवाड़ काे इस साल विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव में कांग्रेस काे 14 विधानसभा सीटाें पर हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा राजिंदर बेरी (Rajinder Beri) काे जालंधर शहरी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    लक्खा काे दूसरे बार मिली जिम्मेदारी

    पंजाब कांग्रेस द्वारा जारी नए जिला प्रधानों की सूची में खन्ना जिला से पूर्व विधायक लखवीर सिंह लक्खा का नाम शामिल किया गया है। लक्खा पायल विधानसभा से पूर्व विधायक हैं। वे विधायक बनने से पहले भी एक बार जिला प्रधान के पद पर रह चुके हैं। इस तरह से जिला प्रधान के रूप में लक्खा की यह दूसरी पारी है। वे मौजूदा जिला प्रधान रूपिंदर सिंह राजा गिल की जगह लेंगें। राजा गिल को विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही जिला प्रधान बनाया गया था।

    एससी समाज से संबंधित है लक्खा

    लक्खा एससी समाज से संबंधित है। इसलिए एससी के लिए रिजर्व फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट की तीन विधानसभाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले खन्ना जिला का प्रधान एससी नियुक्त कर एक तरह से एससी कार्ड खेलने की भी कोशिश की है। इसके साथ ही कांग्रेस ने फतेहगढ़ साहिब जिले से भी एससी प्रधान गुरप्रीत सिंह जीपी को लगाकर भविष्य की राजनीति की दिशा के स्पष्ट संकेत दिए हैं।

    यह भी पढ़ें-वोकल फार लोकल से स्वावलंबी होगा 'कल', विदेशी कंपनी के तंज ने बना दिया कैंपिंग ट्रेलर निर्माता

    यह भी पढ़ें-Dengue Cases in Ludhiana: सर्दी की दस्तक के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 20 और मरीज मिले