विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में दलबदल तेज, पूर्व मंत्री ईशर सिंह मेहरबान कांग्रेस और पतंजलि शर्मा ने भाजपा का दामन थामा

By Vipin KumarEdited By:
Published: Tue, 01 Feb 2022 03:40 PM (IST)Updated: Tue, 01 Feb 2022 04:05 PM (IST)

Punjab Assembly Electionः विधानसभा क्षेत्र कूंमकलां से विधायक व कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ईशर सिंह मेहरबान कुछ वर्ष ...और पढ़ें

कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व मंत्री मेहरबान का स्वागत करते इंचार्ज हरीश चौधरी और उम्मीदवार रुपिंदर सिंह राजा गिल्ल।
कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व मंत्री मेहरबान का स्वागत करते इंचार्ज हरीश चौधरी और उम्मीदवार रुपिंदर सिंह राजा गिल्ल।

लुधियाना/श्री माछीवाड़ा साहिब, गुरदीप/जासं। Punjab Assembly Election 2022ः  विधानसभा क्षेत्र कूंमकलां से विधायक व कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ईशर सिंह मेहरबान कुछ वर्ष पहले शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए थे। मेहरबान विधानसभा क्षेत्र पायल से चुनाव भी लड़े थे परंतु इस बार यह सीट अकाली दल से गठजोड़ के बाद बसपा के खाते में चली गई। इसके बाद मेहरबान नाराज चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही ईशर सिंह मेहरबान अकाली दल को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे परंतु वहां चंद दिनों की मेहमानवाजी के बाद दाल गलती न देख वह दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए।

पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश चौधरी के नेतृत्व में ईशर सिंह मेहरबान ने कांग्रेस पार्टी में शमूलियत की है। इसके साथ कूंमकलां क्षेत्र अधीन पड़ता ब्लाक माछीवाड़ा और मांगट के कई गांवाें में मेहरबान का काफी आधार है। पार्टी को इसका काफी लाभ मिलेगा। माछीवाड़ा ब्लाक जोकि अब क्षेत्र समराला में पड़ता है और यहां कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजा गिल्ल ने भी पूर्व मंत्री ईशर सिंह मेहरबान को कांग्रेस में शमूलियत करवाने के लिए अहम योगदान डाला जोकि अब इस क्षेत्र से कांग्रेस के हित्त में चुनाव प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें-Punjab Election 2022: दुष्कर्म केस में लिप प्रमुख सिमरजीत बैंस की गिरफ्तारी पर रोक, सुप्रीम कोर्ट में 3 फरवरी को फिर सुनवाई

बजट आम लोगों के लिए फायदेमंदः  लेखी

वहीं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने हलका ईस्ट पतंजलि शर्मा कांग्रेस के ब्लाक प्रधान को भाजपा में शामिल किया। इसके अलावा कुंवर रंजन संयुक्त समाज मोर्चा के सदस्य भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आजाद उम्मीदवार प्रेम कुमार भी नार्थ हलके से भाजपा में शामिल हाे गए हैं। उन्हाेंने कहा कि बजट आम लोगों के लिए है। आरबीआइ अपनी डिजिटल करंसी ला रही है।

यह भी पढ़ें-MSME Budget 2022: काेविड से जूझ रही पंजाब की इंडस्ट्री काे बूस्टर डाेज, डेढ़ लाख एमएसएमई को होगा फायदा