Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cement prices in Punjab: सपनाें का आशियाना बनाना आसान, सीमेंट की कीमताें में 20 से 30 रुपये की गिरावट; जानें नया रेट

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 01 Jun 2022 12:38 PM (IST)

    Punjab Cement prices Latest News पंजाब में मकान बनाने का सपना देख रहे लाेगाें काे बड़ी राहत मिली है। सरिया के बाद अब सीमेंट भी सस्ता हाे गया है। कीमताें में कमी आने से मकान बनाना आसान हाे गया है।

    Hero Image
    Cement Rate in Punjab : सीमेंट की कीमताें में बुधवार काे भी गिरावट जारी रही। (फाइल फाेटाे)

    आनलाइन डेस्क, मंडी गाेबिंदगढ़ (फतेहगढ़ साहिब)। Cement Rate In Punjab/Cement Price In Punjab पंजाब में सीमेंट की कीमताें में बुधवार काे भी गिरावट जारी रही। सीमेंट की लगातार बढ़ रही कीमताें ने लाेगाें काे बेहाल कर दिया था। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव मध्यम वर्ग काे उठाना पड़ रहा था। निर्माण सामग्री की कीमताें में कमी आने से मकान बनाना अब ज्यादा आसान हाे गया है। पहले जाे सीमेंट की बाेरी 440 रुपये में मिलती थी वह अब 420 रुपये में मिल रही है। एक बाेरी के दाम में 20 से 30 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक महीने में 60 से 80 रुपये घटे दाम

    बीते एक महीने में लगभग 60 से 80 रुपये प्रति बोरी सीमेंट के रेट बढ़े थे, लेकिन बुधवार काे 20 से 30  रुपये प्रति कट्टा सीमेंट सस्ता हुआ है। काराेबारियाें का कहना है कि स्टील के दाम गिरने के बाद सीमेंट के अलग-अलग ब्रांड की कीमताें में कमी आई है। हालांकि रेट अभी बहुत ज्यादा हैं लेकिन डीजल सस्ता हाेने के बाद इन पर अंतर पड़ने लगा है। गाैरतलब है कि इससे पहले सरिया के दामाें में भी एक माह में 11 हजार की कमी आई है।

    सीमेंट काराेबार पर अडानी ग्रुप का दबदबा

    उद्याेगपति गाैतम अदानी के सीमेंट काराेबार में उतरने के बाद कीमताें में लगातार गिरावट हाे रही है। एक महीना पहले अडानी ग्रुप (Adani Group) ने स्विस कंपनी होल्सिम ग्रुप से 10.5 अरब डालर में अधिग्रहण किया था। अडानी ग्रुप ने भारत की दो बड़ी सीमेंट कंपनियों अंबुजा (Ambuja Cement) और एससी (ACC Cement) में होल्सिम ग्रुप की पूरी हिस्सेदारी को 10.5 अरब डालर (80,000 करोड़ रुपये) में खरीदने का बिजनेस डील फाइनल की थी।

     सीमेंट                                   पहले                         अब    (कीमत प्रति रुपये)

    • एसीसी                          440                                 420
    • श्री जंगराेधक                 430                                  400
    • अल्ट्रा ट्रैक                     460                                 450

    यह भी पढ़ें-लुधियाना-दिल्ली एनएच पर PRTC बस में लूट, बदमाशों ने कंडक्टर से 20 हजार कैश छीना; सवारियाें के शाेर मचाने पर भागे