विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vegetables Prices Hike: सब्जियों के दाम छू रहे आसमान, लुधियाना में 70 रुपये किलाे बिक रहा टमाटर; शिमला मिर्च भी हुई तीखी

By Vipin KumarEdited By:
Published: Sat, 23 Oct 2021 08:55 AM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 04:20 PM (IST)

लुधियाना में फल-सब्जियाें के दामाें में अचानक उछाल आने से लाेग बेहाल है। खासकर टमाटर की कीमतें दिनोंदिन बढ़ती जा ...और पढ़ें

सीजन की लोकल सब्जियों की आमद नहीं हाे रही।
सीजन की लोकल सब्जियों की आमद नहीं हाे रही।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Vegetables Prices Hike: सीजन की लोकल सब्जियों की आमद नहीं होने के कारण कीमतें आसमान छू रही हैं। खासकर टमाटर की कीमतें दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। चंद दिनों पहले तक 40-50 रुपये बिकने वाले टमाटर की कीमत 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं, 80 रुपये किलो बिकने वाली शिमला मिर्चा अब 140 रुपये किलो पहुंच गई है। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सीजन की सब्जियां आते ही कीमतों में गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में बोले सुखबीर, चन्नी सरकार हर मोर्चे पर फेल, अफसरों को चेतावनी- सोच-समझकर लें निर्णय

मांगने पर भी नहीं मिलता धनिया

धनिया की हालत यह है कि सब्जियों की खरीद पर फ्री में मिलने वाला धनिया अब मांगने पर भी नहीं मिलता। दुकानदारों का कहना है कि धनिया 200 रुपये किलो तक बिकता है। जो ग्राहक ज्यादा सब्जियां लेते हैं, उन्हें तो धनिया फ्री में देते हैं, अन्यथा उसकी कीमत अदा करनी पड़ती है। उल्लेखनीय है कि पिछले माह हिमाचल और पंजाब में बारिश के कारण लोकल सब्जियां नहीं आ रही थी। हालांकि अब यह आनी शुरू हो जाएंगी। गाैरतलब है कि त्याेहारी सीजन से पहले महंगाई ने लाेगाें काे बेहाल कर दिया है। लाेग पहले ही रसाेई गैस, दालाें और कई अन्य वस्तुओं की बढ़ती कीमताें से परेशान है। अब फल और सब्जियाें ने लाेगाें की मुशि्कल बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें-STF ने ढाई किलो हेरोइन के साथ यूपी का तस्कर दबोचा, पुलिस से बचने को कार पर लिखवाया था 'क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स'

सब्जियों की खुदरा कीमतें

धनिया   200 किलो

पालक   50 किलो

शिमला मिर्च  140 रुपये किलो

टमाटर  70 रुपये किलो

बैंगन   40 रुपये किलो

बंद गोभी  50 रुपये किलो

फ़ुल गोभी  60 रुपये किलो

गाजर    60 रुपये किलो

भिंडी    60 रुपये किलो

घीया    40 रुपये किलो

मशरूम   200 रुपये

बीन्स   60 रुपये किलो

खीरा  40 रुपये किलो

यह भी पढ़ें-Stubble Burning In Punjab: पंजाब में पिछले साल से कम जली पराली, हवा की गुणवत्ता पर पड़ रहा असर