Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ludhiana Weather Update: ठंड ने पकड़ी रफ्तार...12 डिग्री तक पहुंचा पारा, जानें आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम

    By Asha Rani Edited By: Deepika
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 09:46 AM (IST)

    Ludhiana Weather Update शहर में ठंड तेजी से बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। लोग अब दिन के समय भी गर्म कपड़े पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा।

    Hero Image
    लुधियाना में आज मौसम साफ रहेगा, तापमान में आएगी गिरावट। (सांकेतिक)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में अब ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। रात का पारा लगातार गिर रहा है। वहीं शनिवार सुबह शहर में पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह जब लोगों की आंख खुली तो हल्की धुंध थी और तेज हवाएं भी चल रही थी। ऐसे में जो लोग सैर के लिए निकले थे, उन्हें ठिठुरन महसूस हो रही थी। हालांकि सुबह साढ़े छह बजे के करीब धूप निकलने के बाद राहत महसूस हो रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की आएगी गिरावट

    शहर में पिछले दो दिनों से अच्छी धूप निकल रही है, जिससे स्माग से भी राहत मिली है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डाक्टर मनमोहन सिंह के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही अगले चार दिन भी मौसम साफ ही रहेगा। इस हफ्ते दिन व रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इस दौरान हवा की रफ्तार भी बढ़ेगी, जिससे स्माग से राहत मिलेगी। 

    सबसे ठंडे रहे जालंधर और रोपड़ जिले

    एक दिन पहले की बात करें तो लुधियाना के अधिकांश इलाकों में स्माग में कमी देखने को मिली। लोगों को धूप महसूस हो रही थी और आसमान भी थोड़ा साफ लग रहा था। धुंधलेपन में थोड़ी कमी आई। हालांकि शाम होते ही स्माग फिर से वापिस आ गई। दूसरी तरफ जालंधर और रोपड़ जिले सबसे ठंडे रहे। दोनों जिलों में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री कम था।

    पंजाब के इन जिलों में छाए रह सकते हैं बादल

    होशियारपुर में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री और गुरदासपुर में 10.8 डिग्री पारा रहा। पठानकोट, मोगा व पटियाला में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। वहीं 13 नवंबर से दोबारा हिमालय रिजन में एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है। इस कारण हिमाचल के साथ लगते पंजाब के जिलों पठानकोट, होशियारपुर, तरनतारन में बादल छाएं रह सकते हैं।

    यह भी पढ़ेंः- Children's Day 2022: सरकारी स्कूलों में बाल दिवस पर शुरू होगी दाखिला मुहिम, मां बोली को समर्पित होंगे मुकाबले

    यह भी पढ़ेंः- लुधियाना के ढंडारी कलां में चल रहा मरम्मत कार्य, कई ट्रेनों का बदला रूट; यहां पढ़ें डायवर्जन का पूरा प्लान