Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gambling In Ludhiana: पुलिस ने मकान की छत पर जुआ खेलते 8 लोगों को किया गिरफ्तार, दो लाख की नगदी बरामद

    By Rajan Kumar Edited By: Deepika
    Updated: Fri, 11 Nov 2022 11:44 AM (IST)

    Gambling In Ludhiana शहर में सट्टेबाजी का कारोबार जोरों पर चल रहा है। हालांकि पुलिस इन पर शिकंजा कसने का काम भी कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    Hero Image
    लुधियाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर कसा शिंकजा। (सांकेतिक)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Gambling In Ludhiana: जवाहर नगर कैंप के एक मकान की छत पर चल रहे जुए पर रेड करके थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनके कब्जे से 2.11 लाख रुपये की नगदी भी बरामद हुई है। फिलहाल आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एएसआइ भीषम देव ने बताया कि आरोपितों की पहचान लेबर कालोनी की गली नंबर 7 निवासी बलबीर कुमार, नरेश कुमार, अजय कुमार, मनजीत नगर निवासी राजवीर सिंह, फाजिल्का निवासी अमरिंदर सिंह, माडल ग्राम निवासी हरजीत सिंह, हैबोवाल निवासी संजय कुमार और घुमार मंडी निवासी रमन कुमार के रूप में हुई है।

    दो सगे भाई मकान की छत पर खेला रहे थे जुआ

    पुलिस को वीरवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि जवाहर नगर की लेबर कालोनी गली नंबर 7 निवासी बलबीर कुमार और नरेश कुमार सगे भाई हैं। दोनों अपने मकान की छत पर अन्य लोगों को बैठा कर ताश पर पैसे लगा कर जुआ चला रहे हैं। सूचना के आधार पर वहां दबिश देकर सभी आरोपितों काे गिरफ्तार कर लिया गया।

    यह भी पढ़ेंः- मारपीट की दो घटनाओं में महिला समेत तीन घायल

    जासं, लुधियाना। मारपीट की दो घटनाओं में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने दो महिलाओं समेत 10 लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना सदर पुलिस ने गुरु नानक कालोनी की गली नंबर 4बी निवासी शिवानी जैन की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले संजय शर्मा, उसकी बहन पूनम शर्मा, पत्नी कृतिका शर्मा तथा उनके तीन अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ेंः- Punjab Air Quality Index: धीरे-धीरे साफ हो रही प्रदूषित हवा..384 से घटकर 214 तक पहुंचा लुधियाना का AQI

    यह भी पढ़ेंः- लुधियाना के दो बड़े उद्योगपतियों पर CBI ने कसा शिकंजा, बैंक से 87 करोड़ रुपये गबन मामले में किया गिरफ्तार