Punjab Air Quality Index: धीरे-धीरे साफ हो रही प्रदूषित हवा..384 से घटकर 214 तक पहुंचा लुधियाना का AQI
Punjab Air Quality Index राज्य में वायु प्रदूषण से राहत मिलनी शुरू हो गई है। दिवाली और गुरूपर्व के बाद बिगड़े हालात सुधरने लगे हैं अब एक्यूआइ की स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स पर डालें नजर।
आनलाइन डेस्क, लुधियाना। Punjab Air Quality Index: पहले दिवाली और अब प्रकाश पर्व पर जले पटाखों की वजह से हवा के प्रदूषण में उछाल देखने को मिला। वहीं धान की पराली जलाने से प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया। हवा इतनी प्रदूषित थी कि सांस लेना भी दूभर हो गया था। नवंबर महीने की शुरूआत में बड़े शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 पार पहुंच गया था। हालांकि अब हवा के स्तर में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है।
मौसम विभाग ने जताई वर्षा की संभावना
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में वर्षा की संभावना जताई है। अगर ऐसा हुआ तो प्रदूषण से राहत मिल जाएगी। बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण के चलते सांस लेने में भी तकलीफ होने लग गई थी। धुंध जैसी स्माग आसमान में छाई रहती थी। इस दौरान लोगों को आंखों में जलन, फेफड़ों से संबंधित सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालात यह थे कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। अब हवा सुधर रही है। 300 के पार पहुंचा एक्यूआई अब 250 से नीचे आ रहा है।
11 नवंबर को यह है बड़े शहरों की स्थिति
- अमृतसर- 217 (PM 2.5),136 (PM 10)
- जालंधर- 191 (PM 2.5), 150 (PM 10)
- लुधियाना- 214 (PM 2.5), 165 (PM 10)
- पटियाला- 177 (PM 2.5), 141 150 (PM 10)
दीपावली के अगले दिन बड़े शहरों का AQI
- अमृतसर- 254 (PM 2.5), 226 (PM 10)
- जालंधर- 252 (PM 2.5), 210 (PM 10)
- लुधियाना- 266 (PM 2.5), 248 (PM 10)
- पटियाला- 227 (PM 2.5), 181 (PM 10)
प्रकाश पर्व के अगले दिन शहरों का AQI
- अमृतसर- 244 (PM 2.5), 16 (PM 10)
- जालंधर- 295 (PM 2.5), 236 (PM 10)
- लुधियाना- 384 (PM 2.5), 362 (PM 10)
- पटियाला- 308 (PM 2.5), 29 (PM 10)
यह भी पढ़ेंः- Ludhiana Weather Update: शहर में बढ़ी ठंडी.. 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा; आज बूंदाबांदी के आसार
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।