Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना निगम के सेक्रेटरी सेखों को जोन ए में मिला जोनल कमिश्नर का चार्ज, कर्मचारियों के दबाव के बाद बुलाया था वापस

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 23 Sep 2021 09:17 AM (IST)

    सेखों म्यूनिसिपल इंप्लाइज संघर्ष कमेटी के प्रधान भी हैं। जोन सी के जोनल कमिश्नर पद से हटाने के बाद करीब ढाई साल उन्हें निगम में कोई अहम जिम्मेदारी नहीं दी गई। मेयर ने पालीथिन फ्री लुधियाना बनाने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी थी।

    Hero Image
    पालीथिन फ्री लुधियाना मुहिम के दौरान कार्रवाई के कारण अबोहर कर दिया था ट्रांसफर। (फाइल फाेटाे)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। 'पालीथिन फ्री लुधियाना' मुहिम के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई करने पर निगम के सेक्रेटरी जसदेव सिंह को अबोहर नगर निगम भेजा गया। निगम कर्मियों के दबाव में सेखों का ट्रांसफर रद हुआ और उन्हें फिर से लुधियाना नगर निगम में वापसी मिली। सेखों को इस बार वापसी के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंप दी गई। बुधवार को नगर निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने सेखों को नगर निगम जोन ए का जोनल कमिश्नर का चार्ज दे दिया। सेखों पहले जोन सी में भी जोनल कमिश्नर रह चुके हैं। वहीं जोन सी के जोनल कमिश्नर नीरज जैन को जोन डी का एडीशनल चार्ज दे दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    म्यूनिसिपल इंप्लाइज संघर्ष कमेटी के प्रधान भी हैं सेखों

    सेखों म्यूनिसिपल इंप्लाइज संघर्ष कमेटी के प्रधान भी हैं। जोन सी के जोनल कमिश्नर पद से हटाने के बाद करीब ढाई साल उन्हें निगम में कोई अहम जिम्मेदारी नहीं दी गई। मेयर ने पालीथिन फ्री लुधियाना बनाने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी थी तो उन्होंने ताबड़तोड़ कार्रवाई की जो पालीथिन कारोबारियों को नहीं पची और वह राजनीतिक आकाओं की शरण में चले गए। जिसमें बाद सेखों का तबादला किया गया।

    यह भी पढ़ें-Punjab Monsoon Updates: पंजाब के लुधियाना सहित कई शहराें में जमकर बरसा मानसून, जानें कैसा रहेगा अगले 2 दिन माैसम

     

    इंटरनेट मीडिया पर हुआ था तबादले का विराेध

    इस पर इंटरनेट मीडिया से लेकर अलग-अलग साधनों पर कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की खूब किरकिरी हुई और संघर्ष कमेटी ने उनका ट्रांसफर रद करने के लिए संघर्ष छेड़ दिया। उसके बाद सरकार ने उनके तबादले के आदेश रद किए। अब उन्हें सेक्रेटरी तेजिंदरपाल पंछी की जगह निगम जोन ए का जोनल कमिश्नर लगाया गया है। जोन डी के जोनल कमिश्नर का तबादला होने के बाद से पद खाली था। जिस पर कमिश्नर ने इसकी जिम्मेदारी भी नीरज जैन को दी है।

    यह भी पढ़ें-Food Cluster के लिए सस्ती जमीन को लेकर CM चन्नी से मिलेंगे लुधियाना के उद्यमी, हरसिमरत के इस्तीफे के बाद अधर में याेजना

     

    comedy show banner
    comedy show banner